---विज्ञापन---

Religion angle-right

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी घर न लाएं 4 तरह के ये सामान, रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर जितना जरूरी है कुछ शुभ वस्तुएं खरीदना, उतना ही जरूरी है कुछ अशुभ चीज़ों से बचना। आइए जानते हैं, 4 तरह के ये सामान कौन-से हैं, जिन्हें अक्षय तृतीया पर भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए?

---विज्ञापन---

इस बार अक्षय तृतीया 30 अप्रैल, 2025 को मनाई जाएगी। यह दिन हिंदू धर्म में बेहद खास और शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया कोई भी शुभ कार्य ‘अक्षय’ यानी कभी न खत्म होने वाला फल देता है। इस दिन खास तौर पर खरीदारी करना, नया व्यापार शुरू करना, गृह प्रवेश, और दान-पुण्य करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

लेकिन जितना जरूरी है इस दिन कुछ शुभ वस्तुएं खरीदना, उतना ही जरूरी है कुछ अशुभ चीज़ों से बचना। अगर गलती से भी ये वस्तुएं घर में ले आईं, तो मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और उसका असर घर की सुख-शांति पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 4 तरह के ये सामान कौन-से हैं, जिन्हें अक्षय तृतीया पर भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए?

---विज्ञापन---

नुकीली-धारदार चीजें

अक्षय तृतीया जैसे शुभ दिन पर छुरी, कैंची, चाकू, कुल्हाड़ी जैसे नुकीले और धारदार सामान नहीं खरीदने चाहिए। ऐसी वस्तुओं को घर लाने से विवाद, झगड़े और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। मान्यता है कि इन चीजों से घर में कलह का वातावरण बनता है और सौहार्द्र खत्म होता है।

ये भी पढ़ें: खुशियां और धन आने का संकेत देती हैं इन 6 जानवरों का सपने दिखना, पूरे होंगे सभी अधूरे अरमान

---विज्ञापन---

काले रंग की वस्तुएं

अक्षय तृतीया को अत्यंत शुभ और पवित्र दिन माना गया है, जबकि काला रंग तामसिक और अशुभ माना जाता है। इस दिन काले कपड़े, काले जूते, फर्नीचर या इलेक्ट्रॉनिक आइटम न खरीदें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा में कमी आ सकती है और सकारात्मक ऊर्जा घर में आने से पहले ही रुक सकती है।

स्टील और एल्युमीनियम के बर्तन

हालांकि बर्तन खरीदना अक्षय तृतीया पर शुभ माना जाता है, लेकिन स्टील और एल्युमीनियम से बनी चीजों की खरीदारी से बचना चाहिए। इसके बजाय चांदी, तांबा, पीतल और कांसे के बर्तन या मूर्तियां खरीदें। ये धातुएं धन-समृद्धि, स्वास्थ्य और शुभता का प्रतीक मानी जाती हैं।

---विज्ञापन---

कांटेदार पौधे

इस दिन घर में कोई भी कांटेदार पौधा जैसे कैक्टस या बबूल ना लाएं। ये पौधे वास्तु दोष पैदा कर सकते हैं और जीवन में रुकावटें ला सकते हैं। अक्षय तृतीया के दिन तुलसी, मनी प्लांट, आंवला, दूर्वा जैसे शुभ और हरियाली बढ़ाने वाले पौधे लगाना ज्यादा बेहतर होता है।

अक्षय तृतीया पर क्या खरीदना चाहिए?

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सही चीजें खरीदकर और गलत चीजों से बचकर, आप अपने घर में धन, सुख और समृद्धि का स्थायी वास सुनिश्चित कर सकते हैं। अक्षय तृतीया पर इन सामग्रियों खरीदना बेहद शुभ माना जाता है: सोना-चांदी के आभूषण, देवताओं की मूर्तियां, श्रीफल, शंख, कमल गट्टा जैसे पूजनीय प्रतीक, तांबे-पीतल के बर्तन आदि।

---विज्ञापन---

इसके साथ ही इस दिनी शुभ कार्यों की शुरुआत जैसे नया व्यापार शुरू करना, गृह प्रवेश करना, दान-पुण्य करना और जरूरतमंदों की सेवा करना भी काफी फलदायी माना गया है।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण दिशा में वास्तु अनुसार लगाएं ये तस्वीरें, होगी तरक्की; बढ़ता ही जाएगा धन

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Apr 17, 2025 07:34 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola