हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Feng Shui: क्या है फेंगशुई और कैसे है पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जी से संबंध? जानें चीनी पद्धति का सच

What is Feng Shui: फेंगशुई का शाब्दिक अर्थ हवा और पानी है. यह एक चीनी वास्तुकला है. हवा और पानी का सही संतुलन फेंगशुई है. यह चीनी पद्धति भारतीय वास्तु शास्त्र की तरह है. आप फेंग शुई के उपायों को करके सुख-समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और समृद्ध जीवन प्राप्त कर सकते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

What is Feng Shui: चीनी वास्तुकला फेंगशुई का संबंध नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जा से है. इसका अर्थ हवा और पानी होता है. इस फेंगशुई का इस्तेमाल हवा और पानी की ऊर्जाओं के संतुलन को कर सद्भाव और समृद्धि प्राप्त करने के लिए किया जाता है. यह व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करती है. फेंगशुई से स्वास्थ्य, धन, रिश्ते और करियर सभी पर प्रभाव पड़ते हैं. फेंगशुई भारतीय वास्तु शास्त्र की तरह ही पृथ्वी, धातु, जल, आग और लकड़ी इन पांच तत्वों पर आधारित है.

कैसे करते हैं फेंगशुई का इस्तेमाल? (Feng Shui Uses)

फेंगशुई के नियमों के अनुसार, घर के लेआउट में बदलाव कर नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदल सकते हैं. आप घर में या कार्यालय में फर्नीचर, कलाकृति और पौधों को व्यवस्थित कर सकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को बढ़ा सकते हैं. रंगों का इस्तेमाल कर ऊर्जाओं को बदल सकते हैं. फेंगशुई के अनुसार, कई चीजों का इस्तेमाल कर आसपास की ऊर्जा को अच्छा कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Bohag Bihu 2026 Date: कब है बोहाग बिहू? कैसे करते हैं इस पर्व को सेलिब्रेट? जानिए इससे जुड़ी परंपराएं

विज्ञापन

फेंगशुई के लाभ (Feng Shui Benefits)

फेंगशुई की मदद से आप घर में और कार्यस्थल पर शांति और सद्भाव पैदा कर सकते हैं. इससे तनाव कम होता है और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है. फेंगशुई से जीवन में समृद्धि आती है. इसके कारण समग्र स्वास्थ्य में सुधार होता है और भलाई होती है. बता दें कि, यह कोई वैज्ञानिक सिद्धांत नहीं है. यह चीनी पद्धति पर आधारित प्राचीन दर्शन और जीवन कला है. यह पूरी तरह से सकारात्मक सोच पर आधारित है. इसके जरिए लोग जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए तरीकों को तलाशते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola