Bohag Bihu 2026 Date: कब है बोहाग बिहू? कैसे करते हैं इस पर्व को सेलिब्रेट? जानिए इससे जुड़ी परंपराएं

Bohag Bihu 2026 Date: बोहाग बिहू का पर्व असल और उत्तर-पूर्व भारत में मनाया जाता है. इसे नव वर्ष के तौर पर मनाया जाता है. बता दें कि, बोहाग बिहू फसलों की कटाई और बुआई से जुड़ा खास पर्व है. इस बार बोहाग बिहू कब मनाया जाएगा चलिए जानते हैं?

Bohag Bihu 2026 Date

Photo Credit- News24GFX

Bohag Bihu 2026 Date: बिहू पर्व असम का प्रमुख और फेमस पर्व है. यह फसल उत्सव के तौर पर मनाया जाता है. बिहू सालभर में तीन बार मनाया जाता है. इनमें भोगली बिहू, बोहाग बिहू और कोंगाली बिहू शामिल हैं. अब अप्रैल महीने में बोहाग बिहू मनाया जाएगा. असम में बोहाग बिहू को रोंगोली बिहू के नाम से भी जानते हैं. बोहाग बिहू असम और उत्तर-पूर्व में रहने वाले लोग इस पर्व को मनाते हैं.

विज्ञापन

कब है बोहाग बिहू? (Bohag Bihu Kab Hai)

बोहाग बिहू का पर्व हर साल मध्य अप्रैल के समय मनाया जाता है. यह पर्व वसंत ऋतु के आगमन और कृषि वर्ष की शुरुआत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है. इस वर्ष बोहाग बिहू का पर्व 14 अप्रैल 2026 से लेकर 20 अप्रैल 2026 के बीच मनाया जाएगा. बोहाग बिहू का उत्सव कई दिनों तक मनाया जाता है. इस पर्व पर लोग अच्छी फसल के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं.

विज्ञापन

बोहाग बिहू से जुड़ी परंपराएं (Bohag Bihu Traditions)

बोहाग बिहू का पर्व वसंत ऋतु के आगमन और नए साल की शुरुआत का प्रतीक होता है. इस पर्व पर लोग गीत गाते हैं उत्सव मनाते हैं और दावत करते हैं. असम के लोग पारंपरिक बिहू नृत्य करते हैं. बोहाग बिहू पर युवतियां पारंपरिक लाल-सफेद परिधान पहनकर नृत्य करती हैं. बिहू पर्व पर नारियल, तिल, चावल और गुड़ से बने पीठा और लड्डू इस त्यौहार पर विशेष व्यंजन के रूप में खाए जाते हैं.

विज्ञापन

बोहाग बिहू का पर्व अलग-अलग दिनों सात चरणों में मनाया जाता है. यह पर्व छोट, राती, गोरू, मनुह, कुटुम, मेला और चेरा इन नामों से सात दिनों तक मनाते हैं. बोहाग बिहू के दौरान अलग-अलग दिनों अलग-अलग परंपराओं को निभाया जाता है. लोग इस पर्व के दौरान बिहू संगीत और लोक कला का प्रदर्शन करते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ