Bhajan Clubbing: युवाओं और जेन-जी को क्लबिंग करना और डिस्को जाना खूब पसंद है. अब जेन-जी में क्लबिंग वाले कल्चर के साथ ही युवाओं का अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ रहा है. ऐसे में दोनों का अनोखा मेल होकर एक नया ट्रेंड ‘भजन क्लबिंग’ सामने आया है. जेन-जी के बीच फेमस हुआ यह नया आध्यात्मिक ट्रेंड क्या है चलिए इसके बारे में जानते हैं.
क्या है भजन क्लबिंग? (What is Bhajan Clubbing)
युवाओं को डिस्को, क्लब, पार्टी, नाइट-आउट, कैफे में जाना खूब पसंद है. युवा पार्टियों में डिस्को लाइट्स, डीजे बीट्स पर बाइव करते हैं. लेकिन भजन क्लबिंग में युवा फिल्मी गानों पर नहीं बल्कि, भजन की धुन पर बाइव करते हैं. भजन क्लबिंग एक नया ट्रेंड है इसमें अध्यात्म और आधुनिकता दोनों का मिश्रण देखने को मिलता है.
ये भी पढ़ें – Shukra Aditya Rajyog: 2026 के शुरू में बनेगा शुक्रादित्य राजयोग, इन 3 राशियों को होगा तगड़ा फायदा
भजन क्लबिंग में भजन को नए अंदाज में पेश किया जाता है. इसमें नए म्यूजिक टूल्स और गिटार का इस्तेमाल कर भजन गाए जाते हैं. भजन क्लबिंग में हनुमान चालीसा, भजन और हरे राम हरे कृष्णा के भजन डिस्को के अंदाज में गाते हैं. भजन क्लबिंग में पुराने भजनों को आधुनिक म्यूजिक की बीट्स के साथ पेश किया जाता है.
क्यों बढ़ रहा भजन क्लबिंग का ट्रेंड?
जेन-जी में भजन क्लबिंग का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. युवा पारंपरिक धार्मिक तरीके से पूजा-पाठ और भजन करने में बोर हो जाते हैं. ऐसे में उन्हें यह तरीका पसंद आ रहा है. क्लबिंग के तरीके से डीजे बीट्स पर वाइब्स के साथ झूमते हैं. भजन करने और भगवान का ध्यान करने से दिमाग रिलैक्स होता है और मानसिक शांति मिलती है. आजकल युवा तनाव के कारण परेशान रहते हैं ऐसे में स्ट्रेस रिलीज के लिए वह इसे अपना रहे हैं.
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
6 mins agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 hrs agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
4 hrs agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
7 hrs agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
23 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines