Bhajan Clubbing: फिल्मी गानों की बीट्स पर नहीं, अब भजन सुनके झूम रहे Gen-Z, युवाओं में बढ़ रहा क्रेज

Bhajan Clubbing: आजकल युवाओं का क्रेज अध्यात्म और भजन-कीर्तन की ओर बढ़ रहा है. इसके साथ ही जेन-जी को क्लबिंग और गानों पर झूमना पसंद है. ऐसे में क्लबिंग भजन-कीर्तन और मंत्र से जुड़ा नया आध्यात्मिक ट्रेंड सामने आया है. इसमें जेन-जी भजन की रिदम पर झूम रहे हैं.

Bhajan Clubbing

Photo Credit - AI

Bhajan Clubbing: युवाओं और जेन-जी को क्लबिंग करना और डिस्को जाना खूब पसंद है. अब जेन-जी में क्लबिंग वाले कल्चर के साथ ही युवाओं का अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ रहा है. ऐसे में दोनों का अनोखा मेल होकर एक नया ट्रेंड ‘भजन क्लबिंग’ सामने आया है. जेन-जी के बीच फेमस हुआ यह नया आध्यात्मिक ट्रेंड क्या है चलिए इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

क्या है भजन क्लबिंग? (What is Bhajan Clubbing)

युवाओं को डिस्को, क्लब, पार्टी, नाइट-आउट, कैफे में जाना खूब पसंद है. युवा पार्टियों में डिस्को लाइट्स, डीजे बीट्स पर बाइव करते हैं. लेकिन भजन क्लबिंग में युवा फिल्मी गानों पर नहीं बल्कि, भजन की धुन पर बाइव करते हैं. भजन क्लबिंग एक नया ट्रेंड है इसमें अध्यात्म और आधुनिकता दोनों का मिश्रण देखने को मिलता है.

विज्ञापन

भजन क्लबिंग में भजन को नए अंदाज में पेश किया जाता है. इसमें नए म्यूजिक टूल्स और गिटार का इस्तेमाल कर भजन गाए जाते हैं. भजन क्लबिंग में हनुमान चालीसा, भजन और हरे राम हरे कृष्णा के भजन डिस्को के अंदाज में गाते हैं. भजन क्लबिंग में पुराने भजनों को आधुनिक म्यूजिक की बीट्स के साथ पेश किया जाता है.

विज्ञापन

क्यों बढ़ रहा भजन क्लबिंग का ट्रेंड?

जेन-जी में भजन क्लबिंग का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. युवा पारंपरिक धार्मिक तरीके से पूजा-पाठ और भजन करने में बोर हो जाते हैं. ऐसे में उन्हें यह तरीका पसंद आ रहा है. क्लबिंग के तरीके से डीजे बीट्स पर वाइब्स के साथ झूमते हैं. भजन करने और भगवान का ध्यान करने से दिमाग रिलैक्स होता है और मानसिक शांति मिलती है. आजकल युवा तनाव के कारण परेशान रहते हैं ऐसे में स्ट्रेस रिलीज के लिए वह इसे अपना रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ