Mole On Tongue Meaning In Astrology: हाथ, पैर, गाल, कान और पेट आदि पर तिल होना आम बात है, लेकिन कुछ लोगों की जीभ पर भी तिल होता है. सामुद्रिक शास्त्र में जीभ पर तिल होने को एक महत्वपूर्ण संकेत माना गया है, जिससे व्यक्ति के भविष्य से जुड़े कई राज खुलते हैं. दरअसल, सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के विभिन्न अंगों की बनावट और बॉडी पर मौजूद तिल व निशान से भविष्य का विश्लेषण किया जाता है. चलिए जानते हैं जीभ पर तिल होने का सामुद्रिक शास्त्र में क्या महत्व है.
खाने के होते हैं शौकीन
जिन लोगों की जीभ पर तिल होता है, वो खाने के शौकीन होते हैं. इन लोगों को बहुत ज्यादा भूख लगती है. ये तरह-तरह के खाने को ट्राई करते हैं. हालांकि, खाना बनाना भी इन्हें बहुत ज्यादा पसंद होता है. ये आएदिन नई-नई रेसिपी को ट्राई करते हैं.
हमेशा रहते हैं बीमार
सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों की जीभ पर तिल होता है, वो हर समय किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त रहते हैं. खासकर, इन्हें गैस, अपच, सूजन, कब्ज, दस्त और एसिडिटी आदि पेट से जुड़ी समस्याएं होती हैं.
ये भी पढ़ें- Samudrik Shastra: लड़के या लड़की, किस के कमर पर तिल होना है राजयोग की निशानी? जानें शुभ-अशुभ संकेत
समझदार लोगों की है निशानी
माना जाता है कि जिन लोगों की जीभ पर तिल होता है, वो काफी समझदार होते हैं. ये मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति को आसानी से संभाल लेते हैं. इसके अलावा ये परिस्थिति से घबराते नहीं हैं, बल्कि हर मुश्किल का निडर होकर सामना करते हैं.
ऐसे लोग होते हैं बातूनी
जीभ पर तिल होना बातूनी लोगों की भी एक निशानी है. यदि ये लोग एक बार बोलना शुरू करते हैं तो चुप नहीं होते हैं. हालांकि, कई बार इनकी इसी आदत से इनके आसपास के लोग इरिटेट हो जाते हैं और इनसे दूरी बनाने का प्रयास करते हैं.
इन लोगों की Intuition Power होती है स्ट्रांग
माना जाता है कि जिन लोगों की जीभ पर तिल होता है, उनकी Intuition Power स्ट्रांग होती है. ऐसे लोगों की कही हुई व सोची हुई बातें अक्सर सच हो जाती हैं. इसलिए इनसे लड़ाई व दुश्मनी करने से बचना चाहिए, नहीं तो व्यक्ति को बहुत ज्यादा नुकसान होता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
10 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
11 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
12 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
12 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
14 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines