---विज्ञापन---

Religion angle-right

Samudrik Shastra: लड़के या लड़की, किस के कमर पर तिल होना है राजयोग की निशानी? जानें शुभ-अशुभ संकेत

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि शरीर के कुछ हिस्से ऐसे होते हैं, जहां पर तिल होना लकी होता है। ऐसे लोगों को बहुत कम समय में बिना मेहनत किए जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल हो जाता है। चलिए जानते हैं कमर पर तिल होना लड़के या लड़की, किन के लिए शुभ माना जाता है।

---विज्ञापन---

Samudrik Shastra: प्रत्येक व्यक्ति के शरीर पर तिल होते हैं। तिल होना आम बात है, लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में बॉडी पर मौजूद प्रत्येक तिल का खास महत्व है। तिल का संबंध व्यक्ति के जीवन, स्वभाव और व्यवहार आदि से होता है। शरीर के कुछ हिस्से ऐसे भी होते हैं, जहां पर तिल होना शुभ माना जाता है। इन हिस्सों पर तिल होने से व्यक्ति को जीवन में धन, शोहरत और संपत्ति मिलती है। हालांकि लड़के और लड़की दोनों के शरीर पर मौजूद तिल का महत्व अलग होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि लड़के या लड़की, किस के कमर पर तिल होना शुभ माना जाता है।

कमर पर तिल होना शुभ या अशुभ?

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, लड़कों के कमर पर तिल होना शुभ माना जाता है। यदि आपके भाई, पिता या पति के कमर पर तिल है, तो इसका मतलब है कि आपके घर में साक्षात देवता का वास है। खासतौर पर कमर की दायीं तरफ तिल होना लकी माना जाता है। ऐसे लोगों को जीवन में बहुत ही कम समय में ऊंचा मुकाम हासिल हो जाता है। इसके अलावा उन्हें पैसों की कमी का भी सामना नहीं करना पड़ता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: इंद्र योग से बढ़ेगी 3 राशियों की लव लाइफ में टेंशन, 1 को मिलेगा सच्चा प्यार!

लड़कियों के कमर पर तिल होना कैसा होता है?

स्त्री की कमर की बाई तरफ तिल होना शुभ माना जाता है। ऐसी लड़कियां बेहद भाग्यशाली होती हैं। उन्हें बहुत ही कम समय में जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल हो जाता है। इसके अलवा उनकी आर्थिक स्थिति भी सदा मजबूत रहती है।

---विज्ञापन---

शरीर के इन अंगों पर तिल होना है शुभ

  • सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लड़कों की आंख के अंदर तिल होता है, वो काफी भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोगों को जीवन में कभी भी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके अलावा उनके घर-परिवार में भी सदा सुख और शांति बनी रहती है।
  • लड़कों के दाएं हाथ पर तिल होना शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।
  • जिन लड़कों के हाथ के अंगूठे पर तिल होता है, वो काफी मेहनती होते हैं। अपनी मेहनत से वो हर चीज को हासिल कर लेते हैं।
  • लड़कों के बाएं पैर पर तिल होना भी अच्छा माना जाता है। ऐसे लोग आर्थिक तौर पर सदा संपन्न रहते हैं।

ये भी पढ़ें- Video: शुक्र-चंद्र की कृपा से 3 राशियों की सेहत में होगा सुधार, उधार दिया पैसा भी मिलेगा वापस!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 23, 2024 08:17 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola