आज यानी 6 मई 2025 को वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। साथ ही मघा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। 12 मई 2025 को वैशाख माह का वैशाख पूर्णिमा के साथ समापन हो जाएगा, जिसके बाद ज्येष्ठ माह का आरंभ कृष्ण पक्ष के साथ होगा। इस दौरान मोहिनी एकादशी, भौम प्रदोष व्रत, नृसिंह जयंती और वैशाख पूर्णिमा आदि व्रत-त्योहार हैं। इसके अलावा बुध-मंगल समेत कई ग्रहों का राशि व नक्षत्र परिवर्तन भी होगा। चलिए जानते हैं 6 मई 2025 से लेकर 12 मई 2025 के व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की पूरी लिस्ट के बारे में।
साप्ताहिक व्रत-त्योहार की लिस्ट
- 8 मई 2025, दिन गुरुवार- मोहिनी एकादशी व्रत
- 9 मई 2025, दिन शुक्रवार- भौम प्रदोष व्रत
- 11 मई 2025, दिन रविवार- नृसिंह जयंती
- 12 मई 2025, दिन सोमवार- वैशाख पूर्णिमा, वैशाख स्नान और बुद्ध पूर्णिमा
ये भी पढ़ें- Video: 15 मई तक इस राशि पर पड़ेगा सूर्य गोचर का शुभ प्रभाव, रिश्तों में हो सकता है सुधार
मोहिनी एकादशी
हर साल वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है, जिस दिन भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार की पूजा की जाती है।
भौम प्रदोष व्रत
प्रत्येक माह की शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। लेकिन जब ये तिथि मंगलवार के दिन पड़ती है तो उसे भौम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ भगवान शिव की पूजा करना शुभ माना जाता है।
नृसिंह जयंती
हर साल वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नृसिंह जयंती मनाई जाती है, जिस दिन भगवान विष्णु के नृसिंह अवतार की पूजा की जाती है।
वैशाख पूर्णिमा
हर साल वैशाख माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि को वैशाख पूर्णिमा मनाई जाती है, जिस दिन विष्णु जी, मां लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करना शुभ रहता है। इस दिन सूर्योदय से पहले किसी पवित्र नदी में स्नान करने से भी पापों से मुक्ति मिलती है।
बुद्ध पूर्णिमा
प्राचीन काल में वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल इस तिथि पर बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है।
साप्ताहिक ग्रह गोचर की लिस्ट
- 6 मई 2025 को दोपहर 03:51 मिनट पर चंद्र देव पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे।
- 7 मई 2025 को सुबह 04:13 मिनट पर बुध देव मेष राशि में गोचर करेंगे।
- 7 मई 2025 को शाम 06:16 मिनट पर चंद्र देव उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे।
- 8 मई 2025 को सुबह 12:57 मिनट पर चंद्र देव कन्या राशि में गोचर करेंगे।
- 8 मई 2025 को रात 09:06 मिनट पर चंद्र देव हस्त नक्षत्र में गोचर करेंगे।
- 10 मई 2025 को सुबह 12:08 मिनट पर चंद्र देव चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे।
- 10 मई 2025 को दोपहर 01:42 मिनट पर चंद्र देव तुला राशि में गोचर करेंगे।
- 11 मई 2025 को सुबह 03:15 मिनट पर चंद्र देव स्वाति नक्षत्र में गोचर करेंगे।
- 11 मई 2025 को दोपहर 01:26 मिनट पर सूर्य देव कृतिका नक्षत्र में गोचर करेंगे।
- 12 मई 2025 को सुबह 06:17 मिनट पर चंद्र देव विशाखा नक्षत्र में गोचर करेंगे।
- 12 मई 2025 को सुबह 08:55 मिनट पर मंगल देव आश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे।
ये भी पढ़ें- Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर शुभ और शुक्ल योग का महासंयोग, 3 राशियों को हो सकता है फायदा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
7 hrs agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
9 hrs agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
11 hrs agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
14 hrs agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
2 days agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines