---विज्ञापन---

Religion angle-right

बुधवार के दिन करने चाहिए ये 5 काम, बन जाएंगे धनवान!

Wednesday Remedies: बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह को समर्पित होता है। माना जाता है कि अगर इस दिन कुछ आसान से उपायों को किया जाए तो धन संबंधी समस्याओं का अंत हो जाता है।

---विज्ञापन---

Wednesday Remedies: बुधवार का दिन भगवान गणेश और ग्रहों के राजकुमार बुध को समर्पित होता है। इस दिन भगवान गणेश का पूजन हर प्रकार के विघ्न को दूर करता है। इसके साथ ही घर में सुख और समृद्धि आती है।

यह दिन व्यापार, बुद्धि, सौभाग्य और संवाद के लिए बेहद खास माना जाता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके जीवन में पैसे की कमी न रहे, तो बुधवार के दिन कुछ खास उपायों को अपनाकर आप धन और समृद्धि की दिशा में बड़ा कदम उठा सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से उपायों को कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

भगवान गणेश की पूजा करें

बुधवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनकर भगवान गणेश की पूजा करें। उन्हें दूर्वा, मोदक और हरे फूल चढ़ाएं। ‘ॐ गण गणपतये नमः’ मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें। इससे आपकी बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में स्थिरता और समृद्धि आती है।

हरे वस्त्र धारण करें

बुधवार का रंग हरा होता है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना बहुत शुभ माना जाता है। यह बुध ग्रह को मजबूत करता है और मन को शांत रखता है। हरा रंग आपके सोचने की शक्ति को बढ़ाता है और निर्णय लेने में मदद करता है, जो धन-संबंधी मामलों में बेहद फायदेमंद रहता है।

---विज्ञापन---

गौ माता को हरा चारा खिलाएं

बुधवार को गाय को हरा चारा या पालक, हरी सब्जियां खिलाना बहुत पुण्यदायी माना जाता है। इससे आपके जीवन में सकारात्मकता आती है और राहु-बुध दोष कम होते हैं। ऐसा करने से आपको नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलने के योग बनते हैं।

छोटे बच्चों को हरे फल का करें दान

इस दिन बच्चों को हरा सेब, अंगूर या अमरूद जैसे हरे फल दान करना बहुत शुभ माना जाता है। यह उपाय आपके जीवन से आर्थिक रुकावटों को दूर करता है और आपकी दान की क्षमता को बढ़ाता है। इससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ती है।

---विज्ञापन---

बहन और भांजी को दें गिफ्ट

बुधवार के दिन बहन और भांजी को गिफ्ट अवश्य दें। अगर बहन बड़ी है तो उनके चरणस्पर्श करके आशीर्वाद लें। ऐसा करने से व्यापार, शिक्षा में वृद्धि होती है। इसके साथ ही रिलेशनशिप भी मजबूत होता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: आतंकवाद और आपदाएं बढ़ाता है इन ग्रहों का योग, जानिए कब तक मौजूद रहेगा ये संयोग?

First published on: Apr 23, 2025 11:45 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola