Wallet Money Tips: इस एक आदत से खाली हो जाती है तिजोरी, दूर चली जाती हैं मां लक्ष्मी

Wallet Money Tips: क्या आपका पर्स ही धन की कमी की वजह बन रहा है? वास्तु के अनुसार पर्स में रखी कुछ गलत चीजें और गलत आदतें धन ऊर्जा को कमजोर कर देती हैं. फालतू कागज, बिल और पैसों की अव्यवस्था से बढ़ता है खर्च. क्या आप भी रोज अनजाने में यही गलती कर रहे हैं?

money
विज्ञापन

Wallet Money Tips: आज के समय में हर व्यक्ति पैसा बचाना चाहता है, लेकिन छोटी-छोटी गलत आदतें धन टिकने नहीं देती हैं. वास्तु शास्त्र में पर्स को केवल पैसे रखने की जगह नहीं, बल्कि धन ऊर्जा से जुड़ा साधन माना गया है. अगर पर्स सही ढ़ंग से न रखा जाए, तो खर्च अपने आप बढ़ने लगता है और आर्थिक परेशानी बढ़ती जाती है. आइए जानते हैं कि वॉलेट यानी पर्स में क्या-क्या नहीं रखना चाहिए, वरना धन की देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और वे दूर चली जाती हैं?

पर्स में फालतू कागज रखने की आदत

अक्सर लोग रोजमर्रा के कागज, विजिटिंग कार्ड, पुराने नोट्स और तस्वीरें पर्स में रख लेते है. धीरे-धीरे पर्स भारी हो जाता है. वास्तु के अनुसार, पर्स में जरूरत से ज्यादा कागज रखने से धन का प्रवाह रुकता है. ऐसे लोग मेहनत तो करते है, लेकिन पैसा हाथ में नहीं टिकता है.

विज्ञापन

बिल और खर्च की लिस्ट से बढ़ता नुकसान

कई लोग पुराने बिल, रसीद या खर्च की लिस्ट पर्स में संभाल कर रखते हैं. वास्तु मान्यता के अनुसार यह आदत व्यर्थ खर्च को बढ़ाती है. बिल खर्च की याद दिलाते है, जिससे मन अनजाने में और खर्च की ओर जाता है. पर्स में केवल जरूरी चीज ही रखनी चाहिए.

देवी-देवता के चित्र पर्स में न रखें

धार्मिक भावना से लोग अपने पर्स में देवी-देवता या गुरु का चित्र रख लेते हैं. वास्तु के अनुसार यह सही नहीं माना जाता. पर्स एक ऐसा स्थान है, जहा उठना-बैठना और अव्यवस्था होती है. ऐसे में धार्मिक चित्र का अपमान माना जाता है, जिससे धन से जुडी परेशानी बढ़ सकती है.

विज्ञापन

पैसों को मोड़कर रखना अशुभ

पर्स में पैसों को मोड़कर ठूसकर या उल्टा-सीधा रखना भी नुकसानदायक माना गया है. वास्तु के अनुसार पैसे को सीधा और साफ-सुथरा रखने से खर्च नियंत्रित रहता है. ऐसे लोग पैसों की कदर करते हैं और उनके पास धन ठहरता है.

साफ और सुथरा पर्स बनाये सौभाग्य

पर्स हमेशा साफ, हल्का और व्यवस्थित होना चाहिए. समय-समय पर पर्स की सफाई करे. बेकार कागज निकाल दे. पुराने कटे-फटे नोट अलग रखें. ऐसा करने से धन ऊर्जा सकारात्मक बनी रहती है.

विज्ञापन

सही आदत से बने आर्थिक संतुलन

अगर आप चाहते है कि कमाई का पैसा सही जगह लगे और फालतू खर्च कम हो, तो पर्स की आदत सुधारे. छोटी सी सावधानी जीवन में बडा बदलाव ला सकती है. पर्स का सम्मान करना, असल में अपने धन का सम्मान करना है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ