Vivah Muhurat April 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय सूर्य देव मीन राशि में विराजमान हैं जिसके वजह से मीन की संक्रांति लगने के बाद कल यानी 13 अप्रैल के बाद खरमास खत्म हो जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार, 14 अप्रैल को सूर्य देव मेष राशि राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य देव के मेष राशि में प्रवेश करने से सभी तरह के मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। पंचांग के अनुसार, अप्रैल में सिर्फ 9 दिन तक ही शादी-विवाह के लिए बेहद ही शुभ मुहूर्त है। इसके बाद मई और जून में शादी-विवाह का शुभ मुहूर्त नहीं रहेगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अप्रैल में 18 से लेकर 26 तक शादी के लिए शुभ मुहूर्त है। उसके बाद 29 अप्रैल से लेकर 5 जुलाई 2024 तक शुक्र ग्रह अस्त हो जाएंगे। शुक्र देव के अस्त होने से शादी-विवाह पर रोक लग जाता है। क्योंकि शादी-विवाह के लिए सबसे शुक्र और गुरु की स्थिति अच्छी होनी चाहिए। गुरु बृहस्पति भी मई में अस्त हो जाएंगे। दोनों ग्रहों के अस्त होने या खराब होने से शादी-विवाह संपन्न नहीं होता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि पूरे साल शादी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा।
अप्रैल से दिसंबर तक शादी विवाह का शुभ मुहूर्त
अप्रैल 2024- 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26 ( 9 दिन )
जुलाई 2024- 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15 ( कुल 7 दिन )
अक्टूबर 2024- 3, 7, 17, 21, 23, 30 ( कुल दिन 6)
नवंबर 2024- 16, 14, 18, 22, 23, 24, 25, 26, 28 ( 9 दिन )
दिसंबर 2024- 2, 3, 4, 5, 9, 10, 11, 13, 14 व 15 (कुल दिन 10 )
क्यों नहीं होगी मई जून में शादी
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह साल शादी-विवाह के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है लेकिन मई और जून में एक दिन भी शादी-विवाह के लिए शुभ मुहूर्त नहीं है। इसकी वजह यह हैं कि मई और जून में शुक्र अस्त रहने वाले हैं। माना जाता है कि शुक्र के अस्त होने से शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है।
यह भी पढ़ें- 2038 तक इन राशियों के जीवन से नहीं कम होगा दुखों का अंत
यह भी पढ़ें- दो दिन बाद शुक्र करेगा परेशान, इन 5 राशियों के बिगड़ सकते हैं हालात!
यह भी पढ़ें- शनि और शुक्र के प्रकोप से बचने के लिए करें शहद के उपाय, सभी दोष से मिलेगी मुक्ति
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
3 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
4 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
6 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
22 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
23 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines