Vinayaka Chaturthi 2025: आज है विनायक चतुर्थी, जानें गणेश जी की पूजा विधि, मंत्र और व्रत का महत्व

Vinayaka Chaturthi 2025: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हर महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाता है. विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाती है. भगवान गणेश जी की पूजा से भक्तों की हर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

Vinayaka Chaturthi 2025

Photo Credit- News24GFX

Vinayaka Chaturthi 2025: विनायक चतुर्थी का व्रत हर महीने की शुक्ल पक्ष चतुर्थी को रखा जाता है. नवंबर महीने में मार्गशीर्ष माह की विनायक चतुर्थी का व्रत 24 नवंबर यानी आज है. विनायक चतुर्थी भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना के लिए खास होता है. यह व्रत करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है और जीवन में सफलता मिलती है. चलिए आपको विनायक चतुर्थी के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

विनायक चतुर्थी 24 नवंबर शुभ मुहूर्त

विज्ञापन

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 05:03 से 05:57
प्रातः सन्ध्या- सुबह में 05:30 से 06:51
अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:47 से दोपहर 12:29
विजय मुहूर्त- दोपहर में 01:53 से 02:36
गोधूलि मुहूर्त- शाम में 05:22 से 05:49
सायाह्न सन्ध्या- शाम में 05:25 से 06:45
अमृत काल- दोपहर 04:39 से शाम 06:22

भगवान गणेश जी पूजा विधि

विज्ञापन
  • विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश जी की पूजा करने के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर साफ कपड़े पहन लें.
  • पूजा स्थान कीी सफाई करें और लकड़ी के पाटे पर लाल कपड़ा बिछाकर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें.
  • उत्तर दिशा में मुख करके पूजा करें. भगवान गणेश जी को चंदन, रोली, अक्षत, दूर्वा, पुष्प अर्पित करें.
  • पूजा के बाद गणेश जी की आरती करें और मोदक और लड्डू का भोग लगाएं. पूजा के बाद भोग को प्रसाद के रूप में ग्रहण करें.

ये भी पढ़ें – Vastu Tips: घर को बुरी नजर से बचाने के लिए करें ये 3 खास उपाय, फिर कभी नहीं होगी परेशानी

गणेश जी पूजा मंत्र

विज्ञापन

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ॥

ॐ गं गणपतये सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा

विज्ञापन

श्री गणेशाय नम:

ॐ श्रीं गं सौभाग्य गणपतये वर्वर्द सर्वजन्म में वषमान्य नमः

विज्ञापन

विनायक चतुर्थी का महत्व

भगवान गणेश जी का जन्म चतुर्थी तिथि को हुआ था. विनायक चतुर्थी का पर्व गणेश जी के जन्मोत्वस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन का खास महत्व होता है. गणेश जी की विधि-विधान से पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ