Vighneshwar Chaturthi 2025: 23 या 24 दिसंबर, साल 2025 की आखिरी विनायक चतुर्थी कब है? जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Vighneshwar Chaturthi 2025: साल 2025 का समापन होने वाला है और इस वर्ष की अंतिम विनायक चतुर्थी, जिसे विघ्नेश्वर चतुर्थी भी कहा जाता है, भगवान गणेश के भक्तों के लिए विशेष अवसर लेकर आई है. जानिए यह कब है और शुभ मुहूर्त और पूजा विधि क्या है?

Vighneshwar-Chaturthi-2025

Vighneshwar Chaturthi 2025: हिन्दू धर्म में प्रत्येक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है. दिसंबर माह में आने वाली पौष मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विशेष रूप से विघ्नेश्वर चतुर्थी कहा जाता है. यह दिन प्रथम पूज्य भगवान गणेश के विघ्नहर्ता स्वरूप को समर्पित है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं, साल 2025 की यह विघ्नेश्वर चतुर्थी कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि क्या है?

विज्ञापन

विघ्नेश्वर चतुर्थी 2025 कब है?

साल 2025 की आखिरी विनायक चतुर्थी की तारीख को लेकर उलझन में न रहें. पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 23 दिसंबर को दोपहर 12:12 बजे से होगा और इसका समापन 24 दिसंबर को दोपहर 01:11 बजे होगा. उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, विघ्नेश्वर चतुर्थी का व्रत 24 दिसंबर 2025, बुधवार को रखा जाएगा. बुधवार का दिन स्वयं भगवान गणेश को समर्पित है, इसलिए इस बार का संयोग और भी शुभ हो गया है.

विज्ञापन

गणपति पूजा का शुभ मुहूर्त

विनायक चतुर्थी पर गणेश जी की पूजा मध्याह्न में यानी दोपहर के समय करने का विशेष विधान है.

पूजा का कुल समय: 1 घंटा 52 मिनट
शुभ मुहूर्त: सुबह 11:19 से दोपहर 01:11 तक

विज्ञापन

मान्यता है कि इस शुभ समय में की गई प्रार्थना और पूजा का फल जल्दी और विशेष रूप से प्राप्त होता है.

विज्ञापन

इस दिन चंद्रदर्शन है वर्जित

विघ्नेश्वर चतुर्थी के दिन चंद्रमा का दर्शन करना अशुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन चंद्रमा देखने से व्यक्ति पर झूठे कलंक या आरोप लगने का खतरा हो सकता है. विशेष समयावधि इस प्रकार है:

23 दिसंबर (व्रत से एक दिन पहले): दोपहर 12:12 बजे से रात 08:27 बजे तक
24 दिसंबर (मुख्य व्रत का दिन): सुबह 10:16 बजे से रात 09:26 बजे तक

विज्ञापन

जहां तक संभव हो, इन समयों के दौरान चंद्रमा का दर्शन न करें.

गणेश पूजा की सरल विधि

स्नान और शुद्धता: सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और लाल या पीले रंग के स्वच्छ वस्त्र पहनें. पूजा के समय मन और वातावरण दोनों को शुद्ध रखना आवश्यक है.
फोटो या मूर्ति स्थापना: घर के मंदिर में गणेश जी की मूर्ति को गंगाजल से साफ करें. उसके पास दीपक जलाएं और वातावरण को पवित्र बनाएं.
अभिषेक और तिलक: गणेश जी को हल्का जल अभिषेक करें. फिर लाल चंदन का तिलक लगाएं और सिंदूर अर्पित करें.
प्रिय वस्तुएं अर्पित करें: गणेश जी को 21 दूर्वा (घास) की गांठें चढ़ाएं. लाल फूल अर्पित करें. उन्हें मोदक या बेसन के लड्डू का भोग जरूर लगाएं, क्योंकि ये उनके प्रिय हैं.
मंत्र जाप और आरती: ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें. अंत में गणेश जी की आरती करें और भूल-चूक के लिए क्षमा मांगें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ