Vidura Niti: विदुर नीति की 3 खास बातें, अपना लिया तो कम समय में हो जाएंगे अमीर; कभी कम नहीं होगा धन!

Vidura Niti: महाभारत के महान ज्ञानी पात्र विदुर पुस्तक विदुर नीति में 3 मुख्य आदतों का उल्लेख किया है, जो किसी भी व्यक्ति को कम उम्र में धनवान बना सकती हैं और वे हर फील्ड में नई-नई ऊंचाइयां छू सकते हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं ये 3 नायाब आदतें, जिनसे जीवन संवर जाता है?

vidur-niti-tips-for-success

Vidura Niti: महाभारत के महान ज्ञानी पात्र विदुर द्वारा कही गई बातें आज भी जीवन में मार्गदर्शन प्रदान करती हैं। उनकी पुस्तक विदुर नीति में जीवन और समाज के हर पहलू के बारे में गहरी सीख दी गई है। इस पुस्तक में उन्होंने 3 मुख्य आदतों का उल्लेख किया है, जो किसी भी व्यक्ति को न केवल कम उम्र में धनवान बना सकती हैं, बल्कि उसे जीवन के हर फील्ड में सफलता और सम्मान दिला सकती हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं ये 3 नायाब आदतें, जिनसे जीवन संवर जाता है?

विज्ञापन

कर्मठता और मेहनत

विदुर नीति के अनुसार, जो व्यक्ति कठिन परिश्रम करता है और अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी और लगन से निभाता है, वह धन अर्जित करने में सफल होता है। विदुर ने बताया है कि मेहनत ही सफलता की असली कुंजी है। आलस और टालमटोल करने वाले व्यक्ति जीवन कभी प्रगति नहीं कर पाते हैं। भाग्य भी ऐसे लोगों का साथ नहीं देता है। वहीं, कर्मठ व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए समय पर काम पूरा करता है और इससे धन-संपत्ति उसके पास सहज रूप से आती है।

विज्ञापन

हमेशा सीखने की इच्छा

विदुर ने बताया कि जो व्यक्ति हमेशा कुछ नया सीखने की कोशिश करता है, वह कभी असफल नहीं होता है। केवल इतना ही नहीं, ऐसा व्यक्ति जीवन के हर फील्ड में सफल हो सकता है। जीवन में ज्ञान और कौशल को बढ़ाने से व्यक्ति अपनी क्षमता को मजबूत करता है। नई चीज़ें सीखने से वह समय के साथ आगे बढ़ता है और अवसरों को भुनाने में सक्षम होता है। विदुर नीति कहती है कि शिक्षित और जागरूक व्यक्ति अपनी चतुराई से धन-संपत्ति को प्राप्त कर सकता है।

विज्ञापन

संयम और मितव्ययिता

विदुर नीति के अनुसार, संयमित जीवन और व्यय पर नियंत्रण व्यक्ति को धनवान बनाता है। यदि व्यक्ति अपनी इच्छाओं और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखे, तो वह अपनी आय का सही उपयोग कर सकता है। मितव्ययिता का अर्थ है अपनी आवश्यकताओं और इच्छाओं के बीच अंतर समझना और कम से कम धन में बढ़िया परिणाम प्राप्त करना। संयम और बचत करने वाले लोग हमेशा आर्थिक रूप से सुरक्षित रहते हैं और जरूरत पड़ने पर धन की कमी महसूस नहीं करते।

विदुर नीति की ये 3 बातें हमें सिखाती हैं कि परिश्रम, ज्ञान, और संयम के साथ जीवन जीने वाला व्यक्ति न केवल धनवान बनता है, बल्कि समाज में उसका मान-सम्मान भी बढ़ता है। इन आदतों को अपनाकर कोई भी व्यक्ति सफलता और समृद्धि प्राप्त कर सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ