News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Tulsi Plant: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद ही शुभ और पवित्र माना गया है। जिन लोगों के घर में तुलसी का नियमित पूजन होता है, उनके घर और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसी जगहों पर खुशहाली भी रहती है। वहीं, वास्तु के अनुसार अगर आप तुलसी का पौधा घर पर लगाते हैं तो आपको कुछ वास्तु नियमों का ध्यान रखना चाहिए।
दरअसल तुलसी भगवान विष्णु को बेहद प्रिय हैं। ऐसा इस कारण है क्योंकि वे भगवान विष्णु के स्वरूण शालिग्राम की पत्नी है। इसी कारण तुलसी का पूजन करने से घर में सुख और समृद्धि आने के साथ ही धन की वृद्धि होती है। वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे के आसपास कुछ चीजों को रखने की मनाही होती है। अगर आप इसमें लापरवाही दिखाते हैं तो आपको वास्तुदोष का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि तुलसी के पौधे के पास किन सामानों को नहीं रखना चाहिए।
तुलसी के पौधे के पास कभी भी जूत-चप्पल नहीं रखने चाहिए। माना जाता है कि तुलसी के पौधे के पास जूते आदि रखने से माता तुलसी का अपमान होता है। इससे घर में दरिद्रता आती है।
तुलसी के पौधे के पास कभी भी कूड़ादान नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि तुलसी के पौधे के पास कूड़ादान रखने से तुलसी माता नाराज हो सकती हैं। इससे जीवन में धन की हानि होने लगती है। धन के आगमन के माध्यम भी खत्म होने लगते हैं।
झाड़ू में भले ही माता लक्ष्मी का वास माना गया है, लेकिन अगर तुलसी के पौधे के पास इसको रखा जाता है तो वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है। इसके साथ ही घर में आर्थिक समस्याएं होना शुरू हो जाती हैं और व्यक्ति को कष्टों का सामना करना पड़ता है।
तुलसी के पौधे के पास कभी भी कांटेदार पौधों को नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता फैलने लगती है। अगर तुलसी के पौधे के आसपास कोई कांटेदार पौधा है तो उसे हटा देना चाहिए।
तुलसी के पौधे के पास कभी भी शिवलिंग या फिर भगवान गणेश की मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। ऐसा इस कारण है क्योंकि पूर्व जन्म में तुलसी का नाम वृंदा था, जो जालंधर नामक राक्षस की पत्नी थीं। भगवान शिव ने जालंधर का वध किया था। वहीं, भगवान गणेश जब तपस्या कर रहे थे तब वृंदा उन्हें देखकर मोहित हो गईं। उन्होंने भगवान गणेश के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया, जिसको उन्होंने ठुकरा दिया तो वृंदा ने उनको दो शादी होने का श्राप दे दिया। इस पर उन्होंने वृंदा को राक्षस की पत्नी बनने का श्राप दिया। उस दिन से भगवान गणेश और शिव के पूजन में तुलसी वर्जित होती है। यही कारण है कि तुलसी के पौधे के पास भगवान गणेश की मूर्ति या शिवलिंग भी नहीं रखना चाहिए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Astro Tips: किस दिन कौन से रंग की बिंदी चमकाएगी किस्मत? जानिए क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र!
न्यूज 24 पर पढ़ें Religion, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।