Vidur Niti: हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना एक सुंदर और शांतिपूर्ण घर हो, लेकिन घर सिर्फ ईंट-पत्थरों से नहीं, बल्कि सही स्थान और सकारात्मक वातावरण से बनता है। महाभारत के एक प्रसिद्ध पात्र, नीति निर्धारक और महाज्ञानी विदुर ने अपनी नीति पुस्तक ‘विदुर नीति’ में 5 ऐसे स्थानों क जिक्र किया है, जहां इंसान को अपना घर नहीं बनाना चाहिए।
विदुर जी कहते हैं, घर बनाने का सपना हर किसी का होता है, लेकिन सपनों का आशियाना बनाना हर किसी का साकार नहीं होता है। वे बताते हैं कि इंसान को भूल से भी इन 5 जगहों पर अपना घर नहीं बनाना चाहिए। आपको बता दें कि इन 5 जगहों को विदुर जी ने रहने के लिए वर्जित माना है। आइए जानते हैं कि ये जगह कौन सी है और क्यों इनसे दूरी बनाना जरूरी है?
जहां आजीविका का साधन न हो
विदुर के अनुसार, ऐसे स्थान पर घर बनाना जहां रोजगार या व्यापार के अवसर ही न हों, व्यर्थ है। बिना आय के स्रोत के जीवन चलाना कठिन हो जाता है। इसलिए बसने के लिए ऐसी जगह चुनें जहां कमाई के उचित साधन हों, जिससे परिवार का पालन-पोषण और जीवन-स्तर बेहतर हो सके।
ये भी पढ़ें: धन होगा आपकी ओर आकर्षित, बुरे सपने आने हो जाएंगे बंद; रात में करें ये सरल उपाय
भय और असुरक्षा वाला क्षेत्र
अगर किसी स्थान पर हमेशा डर, अपराध या असुरक्षा का माहौल हो, तो वहां घर बनाना मानसिक रूप से तनावपूर्ण साबित हो सकता है। ऐसे माहौल में बच्चे और बुजुर्ग भी सुरक्षित महसूस नहीं करते। इसलिए निवास की जगह का चुनाव करते समय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
जहां कानून और समाज का डर न हो
विदुर कहते हैं कि जिस जगह के लोग कानून से नहीं डरते और सामाजिक मर्यादाओं का पालन नहीं करते, वहां का माहौल बिगड़ा हुआ होता है। ऐसे स्थान पर रहना आपके और आपके परिवार के लिए हानिकारक हो सकता है।
लोक लाज और नैतिकता की कमी
जहां लोगों में शर्म और लोक-लाज की भावना न हो, वहां सभ्यता और संस्कार का ह्रास होता है। ऐसे वातावरण में सम्मान, प्रतिष्ठा और सामाजिक विकास संभव नहीं है। अपने बच्चों के चरित्र निर्माण के लिए भी ऐसे स्थानों से दूर रहना चाहिए।
जहां परोपकार और त्याग की भावना न हो
विदुर नीति में बताया गया है कि जिस समाज में लोग केवल स्वार्थी हों और दूसरों के दुख-दर्द में भागीदार न बनें, वहां मानवीयता का कोई मूल्य नहीं होता। ऐसे वातावरण में आत्मिक शांति और सहयोग की भावना नहीं मिलती।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
अहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 hr agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
7 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
23 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 day agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
1 day agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
2 days agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines