हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Vidur Niti: लाइफ की मुश्किलें बढ़ाती हैं ये 4 बुरी आदतें, तरक्की में बनती हैं बाधा, आज ही छोड़ दें

Vidur Niti: महाभारत काल के महात्मा विदुर अपने खास विचारों और नीतियों के लिए जाने जाते हैं. विदुर नीति में व्यक्ति की ऐसी बुरी आदतों के बारे में बताया गया है, जो असफलता का कारण बनती है. व्यक्ति को इन आदतों से दुरी बना लेनी चाहिए.

विज्ञापन
Photo Credit- AI

Vidur Niti: महाभारत के मुख्य पात्रों में से एक महात्मा विदुर हस्तिनापुर के प्रधानमंत्री थे. वह अपनी बुद्धिमत्ता, नीति-ज्ञान और निष्पक्षता जाने जाते थे. महात्मा विदुर की कई नीतियों के बारे में वर्णन मिलता है. विदुर नीति के अनुसार, व्यक्ति की चार बुरी आदतें उसे जीवन में आगे नहीं बढ़ने देती हैं. यह जीवन में बाधा पैदा करती हैं. इन आदतों के कारण व्यक्ति सफल नहीं हो पाता है. अगर व्यक्ति को जीवन में कुछ करना है और आगे बढ़ना है, तो इन आदतों को छोड़ देना चाहिए. आइये इनके बारे में जानते हैं.

हमेशा सोते रहना

कई लोगों को आराम करने का बहुत ही लालच होता है. आराम की लालसा वाले लोग अधिक नींद के कारण काफी कुछ खो देते हैं. सूर्यास्त के समय सोना और सूर्योदय के बाद तक सोना अच्छा नहीं होता है. ऐसा करना अशुभ माना जाता है. इन लोगों को जीवन में कभी सफलता नहीं मिलती है. आप ऐसी गलती करते हैं, तो इस आदत में सुधार कर लें.

ये भी पढ़ें – Shani Trayodashi 2026: कल शनि त्रयोदशी पर इन खास उपायों को करने से मिलेगा लाभ, शनि दोष से मिलेगी राहत

विज्ञापन

भाग्य के भरोसे बैठे रहना

कई लोग ऐसे होते हैं, जो पूरी तरह से भाग्य के भरोसे रहते हैं. पूरी तरह ईश्वर के भरोसे रहने और कर्म न करने से व्यक्ति को कुछ नहीं मिलता है. बिना मेहनत किये भाग्य के भरोसे बैठे रहने वाले को कभी सफलता नहीं मिलती है. व्यक्ति को ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए. कर्म करते रहना चाहिए.

बिना मेहनत फल की इच्छा

अगर कोई बिना कोई मेहनत किये फल की इच्छा रखता है, तो उसे जीवन में कुछ नहीं मिलता है. जीवन में कुछ हासिल करने के लिए कर्म करना बहुत ही जरूरी होता है. रातोंरात या शॉर्टकट से कोई काम नहीं होता है. आप जीवन में सफल होना चाहते हैं, तो कड़ी मेहनत करें.

विज्ञापन

आलस्य की आदत

आलसी व्यक्ति को जीवन में कई कुछ नहीं मिलता है. आलस व्यक्ति का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है. आलस करना और काम को कल पर टालना अच्छा नहीं होता है. आलस्य इंसान को उसके लक्ष्य से दूर करता है. आपको ऐसी गलती करने से बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें – Mahabharata Story: आज भी धरती पर भटक रहा है महाभारत का ये योद्धा, जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola