---विज्ञापन---

Religion angle-right

Vidura Niti: जानिए कम मेहनत में सफलता और धन पाने के उपाय, विदुर की कार्यनीति आज भी है लाभकारी!

Vidura Niti: महाभारत के एक केंद्रीय पात्र विदुर की कार्यनीति आज भी प्रासंगिक और लाभकारी है। ‘विदुर नीति’ पुस्तक में उन्होंने जीवन को सरल और सफल बनाने के अद्भुत रास्ते, मंत्र और उपाय बताए हैं। उनके अनुसार, एक गुण की बदौलत कम मेहनत से भी जीवन में सफलता और धन पा सकते हैं।

---विज्ञापन---

Vidura Niti: विदुर महर्षि वेद व्यास के पुत्र थे और उनकी माता रानी अंबिका की प्रधान दासी थी। वे न केवल एक ऋषि पुत्र थे, बल्कि धृतराष्ट्र और पांडु उनके सौतेले भाई थे। इसके बावजूद राजमहल में उनका आश्रय नहीं था। लेकिन अपने ज्ञान और नीति की सर्वोच्चता से बेहद सम्मान पाते थे। यहां तक भीष्म पितामह भी उनसे सलाह लेते थे।

महाज्ञानी विदुर की पुस्तक ‘विदुर नीति’ जीवन की बड़ी-बड़ी समस्याओं का समाधान देती है। इसमें दिए गए जीवन मंत्र मानव को न केवल सफल बनाते हैं, बल्कि जीवन की हर कठिनाई को सहजता से पार करने की शक्ति देते हैं। विदुर नीति पुस्तक की अनमोल शिक्षाओं को अपनाने वाला व्यक्ति सदैव संतुलित, समृद्ध और सुखी रहता है।

---विज्ञापन---

कभी फटेहाल नहीं रहता ऐसा व्यक्ति

विदुर के अनुसार, जिस व्यक्ति के पास एक ऐसा गुण होता है, जिससे वह व्यक्ति कभी आर्थिक तंगी या मानसिक परेशानी का शिकार नहीं होता। इतना ही नहीं, उसके उस खास गुण कारण उसके कोई शत्रु भी नहीं बन पाते है। इस मंत्र को अपना लेने वाला इंसान कभी फटेहाल और तंगहाल नहीं रहता है।

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने हनुमान चालीसा की हर पंक्ति को बताया महामंत्र, जानें उनके अनमोल विचार!

---विज्ञापन---

मुश्किल काम भी हो जाते हैं आसान

नीति और नैतिकता के महान ज्ञाता विदुर ने अपनी पुस्तक ‘विदुर नीति’ में एक अनमोल मंत्र का उल्लेख किया है, जो जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। उनके अनुसार, यदि किसी व्यक्ति में यह विशिष्ट गुण या आदत है, तो वह कठिन से कठिन कार्य को भी सहजता से पूरा कर सकता है। इस गुण से संपन्न व्यक्ति न केवल खुशहाल रहता है, बल्कि उसकी तरक्की कभी थमती नहीं। विदुर के यह विचार आज भी प्रासंगिक और प्रेरणादायक हैं।

सबलोग रहते है प्रसन्न

‘विदुर नीति’ में विदुर कहते हैं कि मधुर वाणी हर दिल को जीतने का सबसे बड़ा साधन है। मीठी बोली से समाज के हर वर्ग के लोग प्रसन्न रहते हैं। विदुर का मानना है कि वाणी में अमृतरूपी मधुरता होना चाहिए। कबीर ने भी कहा है, ‘मीठी वाणी से बड़ा कोई धन नहीं’, जो जीवन को सहज और सुखद बनाती है। विदुर कहते हैं कि मधुर वाणी बोलने वाला व्यक्ति समाज में सभी का प्रिय बनता है।

---विज्ञापन---

सबको अपना बना लेता है ऐसा आदमी

‘विदुर नीति’ के अनुसार, मधुर वाणी और प्रेमपूर्ण व्यवहार इंसान को सबका प्रिय बना देते हैं। विदुर कहते हैं कि वाणी में मधुरता लाने में कभी कंजूसी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यही गुण संबंधों को मजबूत और जीवन को सुखमय बनाता है। मीठे बोल न केवल दिल जीतते हैं, बल्कि कठिनाइयों को भी सरल बना देते हैं।

कम मेहनत में पा लेते हैं सफलता

जो लोग स्वभाव से मधुरभाषी होते हैं, उनकी वाणी में नैसर्गिक विनम्रता का अद्भुत गुण होता है। उनकी मधुर वाणी न केवल दूसरों का दिल जीतने में सक्षम होती है, बल्कि हर कठिन कार्य को सरलता से संपन्न करने की शक्ति भी प्रदान करती है। अपनी मीठी वाणी से ऐसे लोग जटिल परिस्थितियों में भी सफलता अर्जित कर लेते हैं। ऐसे लोग अपनी वाणी से हर काम को कम मेहनत में सिद्ध और सफल कर लेते है।

---विज्ञापन---

ऐसे लोगों का कोई दुश्मन नहीं होता है

मधुर वाणी रखने वाले व्यक्तियों का संसार में कोई शत्रु नहीं होता। उनकी वाणी का जादू न केवल लोगों के दिलों को छूता है, बल्कि संबंधों में सामंजस्य भी स्थापित करता है। ऐसे लोग जहां भी जाते हैं, वहां उनका मान-सम्मान होता है। उनकी मीठी भाषा दूसरों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ती है, जो उन्हें स्नेह और आदर का पात्र बनाती है।

ये भी पढ़ें:

---विज्ञापन---

Hast Rekha Shastra: क्या आपकी हथेली पर बने हैं बॉक्स और वर्ग के निशान, तो हो जाइए खुश क्योंकि…

इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Dec 31, 2024 08:34 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola