Vidur Niti: ऐसा माना जाता है कि महात्मा विदुर को भूत, भविष्य दोनों का ज्ञान था। वो पहले से ही जानते थे कि महाभारत युद्ध का परिणाम क्या होने वाला है। उन्होंने अपने नीतिशास्त्र में बताया है, यदि किसी व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ना है तो 4 लोगों को कभी भी पैसे नहीं देने चाहिए। चलिए जानते हैं वे 4 लोग कौन हैं?
जो धर्म को न मानता हो
महात्मा विदुर का मानना है कि जो व्यक्ति धर्म से विमुख हो जाता है वह कभी भी धन या पैसे का सही इस्तेमाल नहीं करता। ऐसे लोग आपके पैसे को गलत कामों में खर्च कर देते हैं। ऐसे में आप भी कहीं न कहीं उस पाप के भागीदार हो जाते हैं। ऐसे लोगों को पैसे देने से अच्छा है उस पैसे को गरीबों में दान कर दें।
बुरी लत वाला
महात्मा विदुर अपने नीतिशास्त्र में कहते हैं कि जो लोग मदिरा, जुआ या स्त्री गमन जैसे बुरी लतों में लगे होते हैं उन्हें भूलकर भी पैसे न दें। ऐसे लोगों को अगर आपने एक बार पैसे दे दिया तो यह आपसे बार-बार पैसे मांगेंगे। यदि आपने कभी पैसे देने से मना कर दिया तो आपकी जान भी जा सकती है। आपने जो पहले से पैसा दे रखा है वह भी वापस नहीं मिलेगा।
जो आलस में डूबा हो
महात्मा विदुर कहते हैं कि जो व्यक्ति आलस में डूबा रहता है अर्थात कोई काम नहीं करता, ऐसे व्यक्ति को भी पैसे न दें। आलसी व्यक्ति हमेशा दूसरों पर आश्रित रहता है। वह कभी भी धन कमाने की चेष्टा नहीं करता। ऐसे में अगर वह कमाएगा नहीं तो आपका दिया हुआ धन वापस कैसे कर सकता है? ऐसे लोगों को पैसे देने से आर्थिक हानि ही होती है।
स्त्री को भी न दें पैसे
महात्मा विदुर कहते हैं अगर जरूरी न हो तो महिलाओं को भी पैसे न दें। महिलाओं को पैसे देने से उसके खर्च करने की आदत बढ़ जाती है जो किसी भी पुरुष को कंगाल कर सकती है।
ये भी पढ़ें: Shani Margi 2024: धनतेरस से पहले इन 3 राशियों पर होगी धन वर्षा! शनि की सीधी चाल रहेगी शुभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
1 hr agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
5 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
6 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
7 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
23 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines