---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shani Margi 2024: धनतेरस से पहले इन 3 राशियों पर होगी धन वर्षा! शनि की सीधी चाल रहेगी शुभ

Shani Margi 2024: शनिदेव कुंभ राशि में इस समय वक्री अवस्था में हैं, जो 15 नवंबर तक उल्टी चाल ही चलेंगे। हालांकि इससे पहले कुछ राशियों के जातकों के ऊपर शनिदेव मेहरबान रहेंगे। आइए जानते हैं उन तीन लकी राशियों के बारे में, जो इस बार धनतेरस से पहले मालामाल हो सकती हैं।

---विज्ञापन---

Shani Margi 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए धनतेरस पर्व का खास महत्व है, जो इस बार 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर जी की पूजा की जाती है। हालांकि इस साल धनतेरस से पहले कुछ राशियों के जातकों के ऊपर कर्मफल दाता शनि मेहरबान होंगे। ऐसे में उन्हें धनतेरस से पहले ही अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। दरअसल, धनतेरस के बाद शनि देव मार्गी करेंगे, जिसका सकारात्मक प्रभाव कुछ राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा।

वैदिक पंचांग के अनुसार, वर्तमान में शनिदेव कुंभ राशि में उल्टी चाल यानी वक्री अवस्था में हैं। 15 नवंबर 2024 तक शनि इसी अवस्था में रहेंगे। 15 नवंबर को शनि कुंभ में ही मार्गी यानी सीधी चाल चलेंगे। शनि की सीधी चाल कई राशियों के जातकों के लिए शुभ रहेगी। चलिए जानते हैं उन्हीं राशियों के बारे में, जिनके लिए शनि की मार्गी वरदान साबित हो सकती है।

---विज्ञापन---

मेष राशि

29 अक्टूबर 2024 तक मेष राशि के जातकों के ऊपर शनि देव मेहरबान रहेंगे। ऐसे में इस दौरान उनके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। युवाओं को करियर में अपेक्षित सफलता मिलने की पूरी संभावना है। इसके अलावा पर्सनल लाइफ में भी शांति बनी रहेगी। नई डील के सफलतापूर्वक पूरे होने के कारण बिजनेस का विस्तार होना संभव है। सेहत के लिहाज से भी मेष राशि के लोगों के लिए ये समय सही है, पुरानी बीमारी के दर्द से छुटकारा मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- Mangal Gochar: 30 दिन में 3 राशियों को कर्ज से मिलेगा छुटकारा, मंगल की कृपा से हर काम होगा पूरा!

---विज्ञापन---

कन्या राशि

शनिदेव के मेहरबान होने से कारोबार में उन्नति मिलेगी। दुकानदारों को नए ऑर्डर मिलेंगे, जिससे मुनाफा बढ़ने की संभावना है। भाई-बहन के बीच यदि लंबे समय से बातचीत बंद है, तो मतभेद दूर होने की पूरी संभावना है। नौकरी व व्यवसाय में भी खूब तरक्की होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी ये समय कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ है। मकान खरीदने का सपना शादीशुदा कपल का इस अवधि के दौरान पूरा हो सकता है।

कुंभ राशि

शनि की सीधी चाल चलने से पहले कुंभ राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। भाग्य का साथ मिलने के कारण अटके हुए काम जल्द ही पूर्ण हो सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का नौकरीपेशा लोगों को साथ मिलेगा, जिससे वो समय पर अपना काम पूरा कर लेंगे। शनिदेव की विशेष कृपा से युवाओं को करियर में विशेष लाभ होगा। कारोबारियों की बिजनेस के विस्तार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी, जिसके कारण मुनाफा भी अच्छा होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Kalashtami 2024: कालाष्टमी पर काल भैरव के आशीर्वाद से 12 राशियों का होगा कल्याण! जानें तिथि और पूजा की सही विधि

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 21, 2024 09:04 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola