Vedic Jyotish: हिन्दू धर्म की प्रचलित मान्यता और रिवाज के मुताबिक, शाम के समय कुछ चीजों को किसी को देने और धन का दान करने से बचना चाहिए। यूं तो ये धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं, लेकिन ये मान्यताएं केवल थोथी बात या अंध विश्वास नहीं है, क्योंकि ये धार्मिक मान्यताएं वैदिक ज्योतिष के ठोस सिद्धांतों पर आधारित हैं। आइए जानते हैं, शाम के बाद कौन-सी 9 चीजें घर से बाहर किसी को नहीं देनी चाहिए और इसके पीछे के ज्योतिषीय कारण क्या हैं?
भूल से भी किसी को न दें ये 9 चीजें
हिन्दू धर्म में प्रचलित विश्वास और मान्यताओं के मुताबिक शाम के समय और रात में भूलकर भी किसी को दही, नमक और हल्दी नहीं देना चाहिए और न ही धन का दान करना चाहिए। साथ ही शाम के बाद सुई, लहसुन, प्याज, खट्टी चीजें भी किसी को घर से बाहर नहीं देनी चाहिए। वहीं, शाम के समय और रात में किसी को रूपए भी उधार देने या रुपयों के लेनदेन से बचने की सलाह दी जाती है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करना अशुभ होता है। धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और वे घर से चली जाती हैं।
जानें ज्योतिषीय कारण
मान्यता है कि शाम के समय और रात में कई वस्तुओं के लेनदेन और दान करने से व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ये मान्यताएं सदियों से चली आ रही हैं और इनका पालन करने से व्यक्ति को आध्यात्मिक और भौतिक दोनों तरह से लाभ होते हैं। आइए जानते हैं, ज्योतिषीय कारण:
दही: शाम के समय किसी को दही देने या दान करने से शुक्र ग्रह कमजोर होते हैं और व्यक्ति को आर्थिक नुकसान हो सकता है।
नमक: नमक का संबंध शुक्र और राहु दोनों से है। शाम के समय इसे किसी को देने धन की हानि होती है, मन बेचैन रहता है।
हल्दी: शाम के समय हल्दी का दान करने या किसी को देने से बृहस्पति ग्रह कमजोर होते हैं और व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
सुई: शाम के समय किसी को सुई देने से राहु, केतु और शनि ग्रह कमजोर होते हैं। इससे मानसिक अशांति बढ़ जाती है।
लहसुन और प्याज: लहसुन-प्याज पर मुख्य रूप से राहु और केतु ग्रहों का प्रभाव माना जाता है। शाम में इसे किसी को देने से व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
खट्टी चीजें: खट्टी चीजों पर शुक्र का अधिकार माना जाता है। शाम में नींबू, अचार, विनेगर आदि देने से आर्थिक नुकसान हो सकता है।
दूध: दूध का संबंध चंद्रमा से है, जो मन को शांत रखते हैं। शाम के समय दूध का दान करने से मन अशांत रहता है और मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।
तेल: तेल का संबंध सूर्य से है, जो आत्मविश्वास और ऊर्जा के स्वामी और दाता ग्रह हैं। शाम के समय तेल का दान करने से आत्मविश्वास कम होता है और जीवन में आलस और बढ़ता है।
शाम के बाद धन का दान और उधार
हिंदू धर्म में शाम के समय और रात में रुपयों का लेन-देन करने, उधार और धन का दान देने से बचने की सलाह दी जाती है। इसका ज्योतिषीय कारण बृहस्पति ग्रह से संबंधित है। बृहस्पति को ज्ञान, धन और वैभव का कारक माना जाता है। शाम के समय सोना और रुपये-पैसे आदि का दान करने और उधार देने से बृहस्पति ग्रह कमजोर होते हैं और व्यक्ति को धन से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
और क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र?
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शाम के समय राहु और केतु अधिक हावी होते हैं। इसलिए इसे अघोषित राहु काल माना गया है। छाया ग्रह राहु के असर से शाम के समय इन चीजों का दान करने से घर की सकारात्मक ऊर्जा कम हो जाती है और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। चूंकि ये चीजें विभिन्न ग्रहों से जुड़ी होती हैं और शाम के समय इनका दान करने से संबंधित ग्रह कमजोर हो जाते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
11 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
13 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
13 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
14 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
17 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
18 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines