Vat Savitri Vrat 2026: सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति, पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए वट सावित्री का व्रत रखती हैं. वट सावित्री व्रत बेहद खास होता है. वट सावित्री व्रत हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या को मनाया जाता है. इस बार वट सावित्री व्रत की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है. वट सावित्री व्रत कब मनाया जाएगा. चलिए इसकी सटीक तारीख के बारे में जानते हैं.
कब है वट सावित्री व्रत? (Vat Savitri Vrat Kab Hai)
वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ माह की अमावस्या को होता है. इस तिथि का आरंभ 16 मई 2026 को सुबह 5 बजकर 11 मिनट पर हो रहा है. जिसका समापन अगले दिन 17 मई की रात को 1 बजकर 30 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि को महत्व देते हुए. वट सावित्री व्रत 16 मई 2026, दिन शनिवार को मनाया जाएगा. वट सावित्री व्रत के साथ ही शनि जयंती है. वट सावित्री व्रत के महत्व और नियमों के बारे में जानते हैं.
ये भी पढ़ें – Aaj ka Suvichar: चाणक्य की इन 5 बातों से आप भी बन सकते हैं बॉस, सफलता खुद आएगी पास
वट सावित्री व्रत का महत्व
वट सावित्री व्रत अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए बेहद शुभ माना जाता है. इसका संबंध माता सावित्री और सत्यवान की पौराणिक कथा से है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जब यमराज सत्यवान के प्राण लेने पहुंचें, तो सावित्री ने तप, प्रेम और दृढ़ संकल्प पति के प्राण वापस पा लिये थे. इस व्रत को करने से पति की लंबी उम्र की कामना पूरी होती है. वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि के लिए इस व्रत को करना चाहिए.
ये भी पढ़ें – Shani Dev Janam Katha: कैसे हुआ था शनिदेव का जन्म? जानिए इनके माता-पिता और भाई-बहन का नाम, पढ़ें शनि जन्म कथा
वट सावित्री व्रत के नियम
वट सावित्री व्रत को करने के लिए महिलाएं सुबह जल्दी उठकर स्नान कर पारंपरिक कपड़ें पहनें. लाल, पीले और हरे कपड़े पहनना शुभ होता है. सिंदूर, चूड़ियां, बिंदी व मंगलसूत्र से श्रृंगार करें. निर्जला व्रत करें और फलाहार करके व्रत को संपन्न करें. वट सावित्री व्रत पर वट वृक्ष यानि बरगद के पेड़ की पूजा करें. बरगद के पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना जाता है.
ये भी पढ़ें – देवगुरु बृहस्पति की प्रिय होती हैं ये 3 राशियां, गुरु के आशीर्वाद से को मिलता है पैसा और मान-सम्मान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
3 hrs agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
5 hrs agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
7 hrs agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
10 hrs agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
2 days agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines