Vastu Tips: तिजोरी नहीं होगी कभी खाली, उत्तर दिशा बदल देगी आपका नसीब; बस रख दें ये 3 चीजें

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा बेहद महत्वपूर्ण है। इस दिशा 3 खास चीजें रखने से न केवल तिजोरी हमेशा भरी रहती है, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि भी आती है। ये वास्तु टिप्स न केवल सरल हैं, बल्कि बेहद प्रभावशाली भी हैं। इन्हें अपनाकर आप अपने घर को धन, सौभाग्य और खुशहाली से भर सकते हैं। आइए जानते है, ये 3 चीजें क्या हैं?

vastu-tips-three-things-in-north-direction
विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व है। खासकर उत्तर दिशा को धन, समृद्धि और तरक्की की दिशा माना गया है। अगर आप आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं, तिजोरी हमेशा खाली रहती है या पैसा टिकता नहीं, तो वास्तु के ये आसान उपाय आपकी किस्मत बदल सकते हैं। आइए जानते हैं, उत्तर दिशा में कौन-सी 3 चीजें रखने से घर में सुख-शांति और धन की वर्षा होती है?

उत्तर दिशा में लगाएं ये पौधा

तुलसी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। इसे उत्तर दिशा में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तुलसी घर के वातावरण को पवित्र बनाती है। वास्तु मान्यता है कि जहां उत्तर दिशा में तुलसी होती है, वहां कभी धन की कमी नहीं होती। रोज सुबह तुलसी में जल चढ़ाकर दीपक जलाएं, इससे घर में लक्ष्मी का वास होता है।

Advertisment

उत्तर दिशा में रखें ये चीज

घर की तिजोरी का सीधा संबंध धन से होता है, इसलिए इसकी दिशा बहुत महत्वपूर्ण है। तिजोरी को उत्तर दिशा में इस तरह रखें कि उसका मुंह दक्षिण की ओर खुले। इससे धन की आवक बनी रहती है और तिजोरी हमेशा भरी रहती है। ध्यान रखें कि तिजोरी के पास कोई भारी सामान या कचरा न हो, यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है।

वाटर फाउंटेन से आएगी समृद्धि

जल तत्व से जुड़ी वस्तुएं उत्तर दिशा में रखना बेहद शुभ होता है। एक छोटा वाटर फाउंटेन उत्तर दिशा में रखें, जिससे लगातार पानी बहता रहे। यह आर्थिक बाधाओं को दूर करता है और करियर में तरक्की लाता है। ध्यान रखें कि फाउंटेन का पानी साफ और बहता हुआ होना चाहिए। रुका हुआ या गंदा पानी उल्टा प्रभाव देता है।

विज्ञापन

इन वास्तु टिप्स का भी रखें ध्यान

  • उत्तर दिशा को हमेशा साफ और हल्का रखें, भारी फर्नीचर या कबाड़ न रखें।
  • इस दिशा में नीला, हरा या सफेद रंग उपयोग करें। ये रंग समृद्धि के प्रतीक हैं।
  • हर गुरुवार या शुक्रवार को उत्तर दिशा में दीपक जलाएं, इससे लक्ष्मी कृपा बनी रहती है।

ये भी पढ़ें: पैर घसीटकर चलना शुभ है या अशुभ, कौन ग्रह है जिम्मेदार; जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ