हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Paisa Vastu Tips: बैंक से पैसा निकाल लाने के बाद न करें इन 5 जगहों पर रखने की भूल, हो जाएगा छूमंतर; जानें वास्तु नियम

Paisa Vastu Tips: एटीएम और बैंक से निकाला गया पैसा अक्सर पानी की तरह बह जाता है, तो वास्तु के अनुसार इसका मुख्य कारण घर में पैसों को गलत जगह रखना हो सकता है. क्या आप जानते हैं, घर की 5 वर्जित जगहों पर धन रखने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं, जानें वास्तु नियम, विस्तार से…

विज्ञापन
वास्तु अनुसार, घर में वर्जित जगह पर पैसा पानी की तरह बह जाता है. (Photo Credit: AI/News24)

Paisa Vastu Tips: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि एटीएम या बैंक से नकद पैसा निकालने के बाद वह देखते-देखते वह पानी की तरह बह जाता है या रेत की तरह हाथ से फिसल जाता है. पता ही नहीं चलता कि आया हुआ मोटा पैसा और धन कहां गया? यदि आप इसे फिजूलखर्ची या महज एक संयोग मान रहे हैं, तो आप गलती कर रहे हैं.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसका कारण एक छोटी और अनजानी-सी गलती भी हो सकती है. क्योंकि बैंक से पैसा लाने के बाद हम उसे घर के किसी भी कोने में रख देते हैं. लेकिन वास्तु नियमों के मुताबिक घर में 5 ऐसी जगहें हैं, जहां भूलकर भी पैसा, धन, आभूषण और कीमती व शुभ वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए, वरना मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं, धन पलक झपकते ही छूमंतर हो जाता है और बरकत नहीं होती है. आइए जानते हैं, ये जगहें कौन-सी हैं?

यह भी पढ़ें: Nameplate Vastu Tips: मेटल या लकड़ी किस प्रकार की नेमप्लेट चमकाती है किस्मत, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

विज्ञापन

बेड/गद्दे के नीचे

लोग अक्सर जल्दबाजी में बैंक और एटीएम से लाए हुए पैसे को बेड के गद्दे के नीचे रखते देते हैं. वास्तु के अनुसार यह गलत हैं. यह घर की आर्थिक स्थिति पर सीधे तौर पर असर डालता है, क्योंकि इससे धन का सकारात्मक प्रवाह यानी मनी फ्लो रुक जाता है. फिजूलखर्ची बढ़ने लगती है.

कोने या अंधेरी जगहों पर

वास्तु के अनुसार, घर के अंधेरे कोने या कम रोशनी वाली जगहों पर भूल से भी पैसा, तिजोरी या आभूषण नहीं रखना चाहिए. इन जगहों पर नकारात्मक ऊर्जा होती है. मान्यता है कि इससे घर-परिवार में फायनेंशियल ग्रोथ रुक जाता है. पैसा हाथ में ठहर नहीं पाता है.

विज्ञापन

टॉयलेट के पास

वास्तु नियम के मुताबिक, बाथरुम और टॉयलेट या उससे सटी हुई दीवार के पास तिजोरी या आलमारी रखने की जगह नहीं बनानी चाहिए. इन जगहों पर राहु की ऊर्जा का वास माना गया है. धार्मिक मान्यता है कि ऐसी जगहों पर रुपया-पैसा, धन-जेवर रखना देवी लक्ष्मी का अपमान है. इससे घर में कंगाली आ सकती है.

यह भी पढ़ें: Cloth Changing Dream Meaning: सपने में खुद को कपड़े बदलते देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

विज्ञापन

झाड़ू, शू रैक और कबाड़ के पास

झाड़ू से गंदगी की सफाई करते हैं, शूक रैक में धूल भरे गंदे जूते-चप्पल रखते हैं, डस्टबिन में घर का कचरा और कबाड़ रखा जाता है. इनकों तिजोरी या अलमारी के पास कभी नहीं रखते हैं. साथ ही यहां पर नकदी रखने की भूल भी नहीं करनी चाहिए. कहते हैं, इससे पैसे बेवजह या रोग-बीमारी में नष्ट होने लगते हैं.

गिफ्ट और उधार की चीजों के साथ

वास्तु मान्यता है कि खुद से कमाए हुए रुपयों-पैसों और धन को दूसरों से मिले उपहार, दान की सामग्री या किसी से उधार लिए गए सामानों के साथ नहीं रखना चाहिए. कहते हैं, इससे खुद की धन-संपत्ति में कमी आने लगती है. धीरे-धीरे निर्धनता घर में छा सकती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Kaalchakra: ‘छाया दान’ से दूर करें शनि के दोष समेत जीवन की 20 परेशानियां, पंडित सुरेश पांडेय से जानें सटीक उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola