हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vastu Tips: भूल से भी यहां मत करें भोजन, पाई-पाई को हो जाएंगे मोहताज!

जाहिर सी बात है अपने कभी ना कभी बेड पर बैठ के भोजन जरूर किया होगा लेकिन क्या आपको पता है? अगर आप बेड पर बैठ कर खाना खाते है तो ये आपके जीवन में कई परेशानिया ला सकता है। इसके साथ ही आपके घर में धन समृद्धि की कमी होने लगती है । तो आइये जानते है वास्तु अनुसार बेड पर बैठ कर भोजन को ग्रहण क्यों नहीं करना चाहिए ।

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्रों के अनुसार, जो लोग बिस्तर पर बैठकर खाना खाते हैं उनके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है। साथ ही ऐसे लोगों से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। जिससे घर में पैसों की तंगी होने लगती है। इसके साथ ही अगर आप बेड पर बैठकर खाना खाते हैं तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है जिससे आपके घर और जीवन में कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें इस विषय की जानकारी तो होती है लेकिन फिर भी वे रोजाना यह गलती दोहराते हैं जिससे उनके जीवन में कई परेशानियां आने लगती है और जीवन में सुख-समृद्धि की कमी होने लगती है और साथ ही लोगो की आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो जाती है। आइए आपको बताते हैं कि बेड पर बैठकर भोजन क्यों नहीं करना चाहिए और कैसे यह छोटी सी गलती आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।

माता लक्ष्मी की कृपा नहीं मिलती

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बिस्तर पर बैठकर भोजन करने से माता लक्ष्मी की कृपा घर पर रुक जाती है जिससे पैसों से संबंधित समस्याओं का लोगों को सामना करना पड़ता है।

घर में पैसों का आना-जाना रुकता है

वास्तु शास्त्र के अनुसार, भोजन घर के दूसरे स्थान नम्बंर 2 से संबंधित होता है और बिस्तर या सोने का स्थान नम्बंर 12 से संबंधित होता है। अगर आप बिस्तर पर खाना खाते हैं तो दोनों घरों के बीच कनेक्शन बनता है जिससे घर में पैसे तो आते हैं लेकिन रुकते नहीं है जितनी तेजी से पैसे आते हैं उतनी ही तेजी से खतम भी होने लग जाते हैं।

विज्ञापन

सही स्थान पर ही कार्य करें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जो कार्य जिस स्थान के लिए निर्धारित है उसी स्थान पर उसे करना चाहिए। बिस्तर सिर्फ विश्राम के लिए होता है इसलिए गलती से भी बिस्तर पर बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से माता अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं और आपके जीवन में कई परेशानियां आ सकती हैं।

भोजन की दिशा का महत्व

वास्तु के अनुसार, भोजन करते समय सही दिशा में बैठना बहुत जरूरी है। पूर्व दिशा या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके भोजन करना शुभ माना जाता है। यदि आप पूर्व दिशा की ओर सिर करके भोजन करते हैं तो इससे आपको रोगों से मुक्ति मिल सकती है। इसके विपरीत, दक्षिण दिशा में मुंह करके भोजन करना नकारात्मक प्रभाव डालता है जिससे दरिद्रता और घर में पैसों की तंगी हो सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-Love Rashifal: चंद्र गोचर से पहले इन 3 राशियों को मिलेगा प्रेम, 2 के रिश्तों में आएगी दरार!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola