Vastu Tips: परिवार के सदस्यों के बीच नोकझोंक और विवाद होना कई बार वास्तु दोष के कारण हो सकता है. इन झगड़े की वजह से घर की शांति प्रभावित होती है. नकारात्मक ऊर्जा के कारण ऐसा हो सकता है. आपको घर की सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए वास्तु के उपायों को करना चाहिए. कई उपायों को करने से घर के माहौल को अच्छा कर सकते हैं. घर से दुख और दरिद्रता को दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र में बताए गए इन कारगर उपायों के बारे में जानते हैं.
सेंधा नमक का उपाय
घर से नकारात्मकता को दूर करने के लिए सेंधा नमक के उपाय को कर सकते हैं. ऐसा माना जाता है कि, सेंधा नमक नकारात्मकता को कम करता है. इस उपाय को करने के लिए सेंधा नमक का एक टुकड़ा कमरे के कोने में रख दें. इसके बाद इसे एक महीने बाद बदल दें. घर में नमक के पानी का पोछा लगाने से भी आपको लाभ मिलेगा.
टपकते नल को सही करें
घर में नल हमेशा टपकता रहता है तो, इसे अच्छा नहीं माना जाता है. इसे धन के नुकसान का प्रतीक मानते हैं. आपको घर में टपकते हुए नल को तुरंत ठीक करा लेना चाहिए. टपकते नल को सही कराने से आप जल की बर्बादी को रोक सकते हैं. आपको घर में जल के रिसाव को तुरंत रोकना चाहिए.
ये भी पढ़ें – Vastu Tips: वास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटा दें
अगरबत्ती और कपूर
घर के वातावरण को शुद्ध करने के लिए आपको पूजा के दौरान सुबह-शाम घर में अगरबत्ती और कपूर जलाना चाहिए. इनके धुएं से घर के वातावरण को शुद्ध कर सकते हैं. आप इस उपाय को नियमित करते हैं तो, कुछ दिनों में इसका फायदा देखने को मिलने लगेगा.
मुख्य द्वार की सफाई
घर में ऊर्जा का प्रवेश मुख्य द्वार से ही होता है. आपको घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ रखना चाहिए. घर के मुख्य द्वार की सफाई करने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है. ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है. आपको शाम के समय घर के मेन गेट पर दीपक जलाना चाहिए.
घर की सफाई है जरूरी
घर से वास्तु दोष को दूर करने के लिए साफ-सफाई बहुत ही जरूरी है. आपको घर से टूटा हुआ शीशा, बंद पड़ी घड़ी, टूटे बर्तन और खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान को बाहर निकाल देना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
इन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
25 mins agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 hr agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
3 hrs agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
5 hrs agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
20 hrs agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
21 hrs agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
21 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoप्रेमानंद महाराज ने बताया, व्यक्ति की उम्र कम कर सकती हैं ये 4 आदतें
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर जरूर बनाएं खीर, जानिए चंद्रोदय का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines