Vastu Tips: पैसों को लेकर हमेशा परेशान रहना पड़ता है, तो ऐसा वास्तु दोष के कारण हो सकता है. लोग इसके कारण अक्सर जीवन में परेशान रहते हैं. वास्तु के अनुसार, कई कारणों से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है. यह जीवन में परेशानियों का कारण बनती है. आप अच्छी कमाई के बाद भी अधिक खर्च से परेशान हैं तो यहां बताए वास्तु उपायों को कर सकते हैं. आइये वास्तु के इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
आर्थिक लाभ के लिए करें ये वास्तु उपाय
मुख्य द्वार से जुड़े उपाय – घर के मुख्य द्वार का बेहद खास महत्व होता है. घर के मेन गेट से ही ऊर्जा का प्रवेश होता है. घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो इसके लिए मुख्य द्वार की साफ-सफाई रखनी चाहिए. मुख्य द्वार पर कूड़ा, पुराने जूते या टूटे सामान न जमा करें.
तिजोरी की दिशा – वास्तु के अनुसार, तिजोरी की दिशा होना बेहद शुभ माना जाता है. आपको बता दें कि, दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा तिजोरी के लिए अच्छी होती है. तिजोरी को दक्षिण दिशा में इस प्रकार रखें कि, इसका मुंह उत्तर दिशा की तरफ खुलें.
ये भी पढ़ें – Shaniwar Ke Upay: जीवन में चल रही परेशानियों को दूर करेंगे शनिदेव, शनिवार के दिन जरूर करें ये 5 उपाय
उत्तर दिशा का नियम – उत्तर दिशा को वास्तु में कुबेर की दिशा माना जाता है. उत्तर दिशा का संबंध धन और संपत्ति से जोड़कर देखा जाता है. घर में इस दिशा में साफ-सफाई रखनी चाहिए. इस दिशा में कबाड़ या अनुपयोगी सामान रखने से बचें.
घर में दीपक जलाएं – घर में दीपक जलाने से शुभता और सकारात्मकता आती है. शाम के समय घर के मंदिर में दीपक जलाना चाहिए. घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर से दरिद्रता दूर होती है.
नमक का पोछा – वास्तु के अनुसार, घर से नकारात्मकता दूर करने के लिए पानी में नमक मिलाकर पोछा लगाना चाहिए. नमक के पानी का पोछा मारने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. वास्तु के मुताबिक इन उपायों को करना बेहद शुभ माना जाता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और वास्तु शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
8 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
10 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
11 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
13 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
15 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines