Vastu Tips: कार में हमेशा रखें ये सामान, सुरक्षित रहेगी जान!

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार कुछ चीजों को कार में रखने से सकारात्मकता आती है। माना जाता है कि इन सामानों को रखने से एक्सीडेंट की आशंका कम हो जाती है। अन्य नकारात्मक शक्तियों से भी रक्षा होती है।

Vastu Tips
विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, कार में ऊर्जा का प्रवाह ड्राइवर की एकाग्रता, यात्रा की सुरक्षा पर असर डालता है। गलत चीजें कार में रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है, जो एक्सीडेंट, तनाव या बाधाओं का कारण बन सकती है। वहीं, वास्तु नियमों का पालन करके कार में कुछ चीजों को रखने को सकारात्मकता बढ़ती है। इसके साथ ही एक्सीडेंट आदि का खतरा भी कम हो जाता है। आइए जानते हैं कि कार में किन सामानों को रखना चाहिए।

भगवान गणेश की मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार भगवान गणेश की मूर्ति कार के डैशबोर्ड पर लगानी चाहिए। इससे यात्रा में बाधाएं और संकट दूर हो जाता है। मूर्ति लगाने के बाद उसे नियमित रूप से साफ भी करते रहें।

Advertisment

गंगाजल का स्प्रे

कार में छोटी गंगाजल की बोतल अवश्य रखें। इसका समय-समय पर पूरी कार में स्प्रे करते रहें। ऐसा करने से कार का वातावरण शुद्ध होता है और नाकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

लाल या पीले रंग का कपड़ा

लाल और पीला रंग वास्तु में समृद्धि, ऊर्जा और सकारात्मकता के प्रतीक हैं। कार में लाल या पीले रंग का छोटा कपड़ा, रुमाल, या सीट कवर का उपयोग करें।

हनुमान चालीसा

कार के अंदर हनुमान चालीसा अवश्य रखें। किसी लंबी यात्रा पर निकलने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें और हनुमान जी से यात्रा सफल बनाने की प्रार्थना भी करें।

विज्ञापन

क्रिस्टल या शुभ पत्थर

वास्तु के अनुसार, क्रिस्टल (जैसे क्वार्ट्ज या सिट्रीन) सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं। कार में एक छोटा क्रिस्टल या शुभ पत्थर रखें, जो ड्राइवर के लिए शुभ माना जाता हो। ये पत्थर मानसिक शांति और स्थिरता प्रदान करते हैं।

सुगंधित चीजें

कार में सकारात्मक और शुद्ध वातावरण बनाए रखने के लिए सुगंधित सामान, जैसे परफ्यूम, अगरबत्ती, या एसेंशियल ऑयल डिफ्यूजर, रखें। चंदन, गुलाब, या लैवेंडर की खुशबू महसूस करें। ये सुगंध ड्राइवर के मूड को बेहतर बनाती है और तनाव को कम करती है, जिससे ड्राइविंग के दौरान एकाग्रता बनी रहती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ