हमारे जीवन में छोटी-छोटी आदतें भी बड़ी परेशानियों का कारण बन सकती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजें अगर हम खुली छोड़ देते हैं, तो वे न सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा को बुलावा देती हैं, बल्कि हमारे घर में दरिद्रता और दुर्भाग्य का प्रवेश भी करवा सकती हैं। अगर आप भी जाने-अनजाने यहां बताई गई 5 चीजों को खुला छोड़ते हैं, तो समय रहते सतर्क हो जाइए। क्योंकि, इन 5 चीजो को खुली छोड़ना भारी पड़ सकता है और घर में दरिद्रता और दुर्भाग्य घुस आती है।
दूध को बिना ढंके रखना नहीं है सही
भारतीय परंपरा में दूध को शुद्धता, समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना गया है। लेकिन कई बार हम दूध को गैस पर उबालने के बाद या रखने के दौरान बिना ढंके छोड़ देते हैं। ऐसा करने से न सिर्फ उसमें गंदगी या कीटाणु गिर सकते हैं, बल्कि मान्यता है कि इससे घर की सुख-शांति भी प्रभावित होती है। साथ ही दांपत्य जीवन में खटपट और आर्थिक तंगी का कारण बन सकता है।
क्या करें: दूध को हमेशा ढक्कन से ढंक कर रखें, चाहे वह फ्रिज में हो या रसोई में।
ये भी पढ़ें: घर के मुख्य द्वार की ये 8 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, रुक सकती है घर की बरकत; जानें आसान उपाय
अलमारी खुली छोड़ना धन की बर्बादी
अलमारी सिर्फ कपड़े या पैसे रखने की जगह नहीं, बल्कि ये हमारे घर की समृद्धि की प्रतीक मानी जाती है। जब अलमारी खुली रहती है, तो ऐसा माना जाता है कि धन की देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं, जिससे धन का अपव्यय बढ़ता है और बरकत कम हो जाती है।
क्या करें: हमेशा अलमारी का दरवाजा बंद रखें और उसमें साफ-सफाई बनाए रखें।
पढ़ने के बाद किताबें खुली न छोड़ें
किताबें ज्ञान की खान होती हैं। इनका वास्ता बुध ग्रह से है, जो बुद्धि और विवेक के कारक स्वामी ग्रह हैं। लेकिन अक्सर लोग किताब पढ़ने के बाद उसे ऐसे ही खुला छोड़ देते हैं। इससे आपकी एकाग्रता कमजोर हो सकती है और निर्णय लेने की क्षमता पर असर पड़ता है।
क्या करें: किताब पढ़ने के बाद उसे बंद करके उचित जगह पर रखें। यह आदत न सिर्फ मानसिक रूप से फायदेमंद है, बल्कि अनुशासन का प्रतीक भी है।
भूल से भी खुला न छोड़ें खाना
भोजन हमारे जीवन की ऊर्जा है। इसे देवी अन्नपूर्णा का आशीर्वाद माना गया है। जब हम खाना खुला छोड़ते हैं, तो उसमें नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर सकती है, साथ ही कीटाणु भी। इससे बीमारियों का खतरा बढ़ता है। घर में धन की कमी आ सकती है।
क्या करें: खाने को हमेशा ढक्कन से ढंके रखें और जितना चाहिए उतना ही परोसें।
नमक खुला रखना बन सकता है तनाव की वजह
वास्तु शास्त्र के अनुसार, नमक का संबंध चंद्रमा से होता है, जो हमारे मन को नियंत्रित करता है। नमक खुला छोड़ना मानसिक अशांति, पारिवारिक तनाव और अस्थिरता का कारण बन सकता है। इससे घर का माहौल भी नकारात्मक बन सकता है।
क्या करें: नमक को हमेशा ढक्कन वाले डिब्बे में ही रखें और रसोई में उसे साफ-सुथरे स्थान पर रखें।
ये भी पढ़ें: गजब के इंटेलिजेंट होते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, लेकिन लव के मामले में हैं थोड़े अनलकी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
बैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
6 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
9 hrs agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
9 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
11 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
15 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines