Vastu Tips: घर में दरिद्रता लाती हैं ये 5 चीजें, भूलकर भी न लें उधार; वरना होगा भारी नुकसान

भारतीय वास्तु शास्त्र जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने का विज्ञान है। इस शास्त्र के अनुसार, 5 वस्तुओं को दूसरों से उधार लेने से हर हाल में बचना चाहिए, क्योंकि दूसरों से उधार ली गईं ये चीजें यदि उपयोग में लाई जाती हैं, तो घर में नकारात्मक ऊर्जा लेकर आ सकती हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं ये 5 चीजें?

vastu-tips-never-borrow-five-items
विज्ञापन

Vastu Tips: भारतीय संस्कृति में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। यह सिर्फ घर की सजावट या दिशा-निर्देशों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाने का मार्ग भी दिखाता है। वास्तु के अनुसार, कुछ वस्तुएं यदि दूसरों से उधार ली जाएं या उनके उपयोग में लाई जाएं, तो वे घर में नकारात्मक ऊर्जा लेकर आ सकती हैं। इससे घर के सदस्यों के जीवन में आर्थिक तंगी, तनाव और कलह जैसे संकट उत्पन्न हो सकते हैं। यहां ऐसी ही 5 चीजों की चर्चा की गई हैं, जिन्हें कभी भी दूसरों से उधार नहीं लेना चाहिए, वरना घर में दरिद्रता का वास हो सकता है।

जूते-चप्पल

अक्सर हम भीड़ में या घर में किसी और के जूते-चप्पल पहन लेते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा करना अशुभ होता है। जूते-चप्पल किसी व्यक्ति की ऊर्जा को संजोए रखते हैं। जब आप किसी और के जूते पहनते हैं, तो उनकी नकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन में बाधाएं और परेशानियां ला सकती है।

Advertisment

पुराना फर्नीचर

दूसरे के घर से लाया गया पुराना फर्नीचर देखने में भले ही अच्छा लगे, लेकिन यह घर की ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है। यह फर्नीचर अपने पिछले मालिक के अनुभवों और परिस्थितियों की छाया लिए होता है। इससे घर में तनाव, झगड़े और अशांति का माहौल बन सकता है।

छाता (छतरी)

वास्तु शास्त्र के अनुसार छाता सिर्फ बारिश से बचने का साधन नहीं है, बल्कि यह भी ऊर्जा से जुड़ा हुआ होता है। किसी और का छाता इस्तेमाल करना या मांग कर लाना जीवन में अनचाहे संकट, मानसिक उलझन और बाधाओं को बढ़ा सकता है।

विज्ञापन

गैस चूल्हा या स्टोव

चूल्हा या गैस स्टोव रसोई की ऊर्जा का प्रतीक है। यह घर की समृद्धि और अन्न से जुड़ा होता है। यदि आप इसे किसी और से उधार लेकर इस्तेमाल करते हैं, तो आपके घर की बरकत में कमी आ सकती है। यह आर्थिक तंगी और अशांति का कारण बन सकता है।

लोहे की वस्तुएं

लोहे को वास्तु में शनि से संबंधित माना जाता है। यदि आप किसी से लोहा मांगकर लाते हैं, तो शनि का प्रभाव आपके घर में प्रवेश कर सकता है। इससे जीवन में परेशानियां, रोग और मानसिक तनाव बढ़ सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan Kumar

Shyamnandan Kumar

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ