Vastu Tips: वास्तु और ज्योतिष में तकिये के नीचे कई चीजों को रखकर सोना शुभ बताया गया है. तकिये के नीचे इन चीजों को रखकर सोने से सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं. जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति और आर्थिक सफलता के लिए आपको इन उपायों को करना चाहिए. यह उपाय सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने और तनाव को दूर कर मानसिक शांति के लिए अच्छा माने जाते है. आइये जानते हैं कि, मानसिक अशांति और जीवन में तरक्की के लिए तकिये के नीचे किन चीजों को रखना चाहिए.
फिटकरी
फिटकरी को नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियों को खत्म करने के लिए अच्छा माना जाता है. आप सोते समय तकिये के नीचे फिटकरी रखकर सो सकते हैं. इससे बरकर आती है. अगर बुरे सपने आते हैं या तनाव के कारण नींद नहीं आती है, तो यह उपाय कारगर सिद्ध होता है.
ये भी पढ़ें – Vastu Tips: सावधान! गलत तरीके से घड़ी पहनना पड़ सकता है भारी, जानिए हाथ की घड़ी से जुड़े वास्तु नियम
तेजपत्ता
आप तकिये के नीचे तेजपत्ता रखकर सो सकते हैं. तकिये के नीचे तेजपत्ता रखकर सोने से नकारात्मकता खत्म होती है. इससे घर का माहौल सकारात्मक और खुशनुमा रहता है. आर्थिक सफलता और अच्छी आमदनी के लिए इस उपाय को करना अच्छा होता है. कर्ज से छुटकारा पाने के लिए इस उपाय को करना चाहिए.
मोरपंख
हिंदू धर्म में मोरपंख को भगवान श्रीकृष्ण से जोड़कर देखा जाता है. जीवन में सुख-समृद्धि के लिए आप तकिये के नीचे मोरपंख रखकर सो सकते हैं. वास्तु के अनुसार, इसे बेहद शुभ माना जाता है. मोरपंख तकिये के नीचे रखने से जीवन में सकारात्मकता आती है.
ये भी पढ़ें – Adhik Maas Kalashtami 2026: पुरुषोत्तम मास कालाष्टमी पर जरूर करें ये उपाय, इन गलतियों से रहें दूर
लौंग
मसाले के तौर पर इस्तेमाल होने वाली लौंग का ज्योतिष और वास्तु में खास महत्व बताया गया है. नींद से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए तकिये के नीचे लौंग रखकर सोना चाहिए. आप तकिये के नीचे 5, 9 या 11 लौंग रखरक सो सकते हैं. इससे मानसिक शांति मिलती है और नींद अच्छी आती है.
रुद्राक्ष
सोते समय तकिये के नीचे रुद्राक्ष या रुद्राक्ष की माला रखना शुभ होता है. मानसिक शांति और अच्छी नींद के लिए इस उपाय को कर सकते हैं. पंचमुखी रुद्राक्ष की माला तकिये के नीचे रखना सबसे अधिक शुभ माना जाता है.
ये भी पढ़ें – Numerology: कैसे होते हैं मूलांक 6 वाले लोग? जानिए स्वभाव, खूबियां और बेस्ट करियर ऑप्शन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
3 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
4 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
6 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
22 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
23 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines