Vastu Tips: घर की इस दिशा में किचन होने से रुक जाती है तरक्की, ये रंग भी डालता है बरकत पर असर

वास्तु शास्त्र केवल दिशाओं का विज्ञान नहीं है, बल्कि यह जीवन में संतुलन और समृद्धि लाने की व्यावहारिक कला भी है। वास्तु के अनुसार, घर की एक खास दिशा को लेकर हमेशा विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि यह दिशा घर की स्थिरता, समृद्धि और बरकत से जुड़ी है। आइए जानते हैं, ये खास दिशा कौन-सी हैं और इस दिशा में किचन होना क्यों अच्छा नहीं माना जाता है?

New Project (4)
विज्ञापन

Home Vastu Tips: घर को सुख-समृद्धि और शांति से भरपूर बनाने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अगर इन नियमों का पालन किया जाए, तो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आर्थिक उन्नति के रास्ते खुलते हैं। वहीं, इनकी अनदेखी करने पर घर की बरकत तक खत्म हो सकती है। खासतौर पर घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा को लेकर वास्तु में कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं।

इस दिशा में रसोई बनती है तरक्की में रुकावट

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रसोई होना अशुभ माना जाता है। यह दिशा स्थायित्व और आर्थिक समृद्धि की मानी जाती है, लेकिन जब यहां आग का तत्व यानी रसोई स्थापित की जाती है, तो यह दिशा असंतुलित हो जाती है। इसका सीधा असर घर की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।

Advertisment

नहीं टिकती है मां अन्नपूर्णा की कृपा

ऐसे घरों में मां अन्नपूर्णा और लक्ष्मी की कृपा नहीं टिकती, जिससे अन्न और धन दोनों की कमी हो सकती है। यदि आपकी किचन इस दिशा में है, तो वास्तु दोष निवारण के उपाय जरूर करने चाहिए, जैसे रसोई में पीला या हल्का भूरा रंग करना और उत्तर-पूर्व दिशा में एक दर्पण लगाना।

बरकत पर असर डालने वाला रंग

दक्षिण-पश्चिम दिशा में लाल रंग की चीजें रखने से भी घर की सुख-शांति पर नकारात्मक असर पड़ता है। लाल रंग आग तत्व से जुड़ा होता है और यह पहले से स्थिर मानी जाने वाली इस दिशा को और अधिक असंतुलित कर देता है।

विज्ञापन

इसलिए इस दिशा में लाल रंग की दीवारें, पर्दे, अलमारियां या अन्य सजावटी सामान रखने से बचना चाहिए। इस दिशा के लिए हल्के टोन जैसे क्रीम, भूरा या हल्का पीला रंग शुभ माने जाते हैं। ये रंग स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखते हैं।

मनी प्लांट और तुलसी से जुड़ी सावधानी

तुलसी और मनी प्लांट को घर में रखना वास्तु के अनुसार बहुत शुभ माना जाता है, लेकिन इन पौधों की दिशा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। दक्षिण-पश्चिम दिशा में ये पौधे लगाने से इनका सकारात्मक प्रभाव उल्टा हो जाता है। इससे घर में धन की आवक धीमी हो सकती है और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। तुलसी को पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है, वहीं मनी प्लांट को उत्तर दिशा में रखना बेहतर होता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ