Vastu Tips For Wrist Watch: लोग हाथ में घड़ी पहनते समय कई गलतियां कर देते हैं, जो वास्तु की दृष्टि से अशुभ मानी जाती हैं. हाथ में घड़ी पहनने को लेकर कई वास्तु नियमों का ध्यान रखना चाहिए. आप सही तरह से और नियमों के साथ हाथ में घड़ी पहनते हैं, तो इससे आपको भाग्य का साथ मिलेगा. हाथ की घड़ी को लेकर वास्तु में बताए गए नियमों के बारे में जानते हैं.
कैसी होना चाहिए घड़ी?
गोल्डन या सिल्वर कलर की घड़ी शुभ मानी जाती है. हाथ की घड़ी बहुत बड़ी या अजीब आकार की नहीं होनी चाहिए. गोल या चौकोर घड़ी पहनना शुभ होता है. घड़ी कलाई के अनुसार, मध्यम आकार की होनी चाहिए. वास्तु में ऐसी घड़ी को शुभ माना जाता है.
ये भी पढ़ें – Tripushkar Yog: 16 जून को बन रहा त्रिपुष्कर योग, मेष समेत 4 राशियों के लिए होगा शुभ
फिटिंग की घड़ी पहनें
कई लोग ढीली घड़ी पहनते हैं. ढीली घड़ी पहनने से एकाग्रता कम होती है. इसके साथ ही यह असुविधाजनक होता है. घड़ी का पट्टा हमेशा फिटिंग का होना चाहिए. फिटिंग के पट्टे वाली घड़ी पहनना शुभ माान जाता है.
मेटल की चेन वाली घड़ी
आपको मेटल की चेन वाली घड़ी पहननी चाहिए. यह घड़ी अन्य की तुलना में अधिक शुभ होती है. इससे आर्थिक तंगी दूर होती है. वास्तु के अनुसार, मेटल की चेन वाली घड़ी पहनने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है.
ये भी पढ़ें – Guru Gochar: 12 साल बाद गुरु ग्रह ने किया कर्क राशि में प्रवेश, मेष, मिथुन समेत 6 राशियों की चमकेगी किस्मत
किस हाथ में पहनें घड़ी?
आपको घड़ी बाएं हाथ में पहननी चाहिए. घड़ी को गैर-जरूरी हाथ में पहनने की सलाह दी जाती है. अगर कोई उल्टे हाथ से काम करता है, तो उसे दाएं हाथ में घड़ी पहननी चाहिए. घड़ी को इन सभी बातों का ध्यान रखकर पहनना चाहिए.
हाथ घड़ी से जुड़ी अन्य बातें
हाथ की घड़ी टूटी हुई नहीं होनी चाहिए. पट्टा साबुत होना चाहिए और शीशी चटका नहीं होना चाहिए. बंद घड़ी पहनने से बचना चाहिए. आपको दूसरे लोगों की घड़ी बांधने से बचना चाहिए. यह अच्छा नहीं माना जाता है. दूसरों की घड़ी पहनना या दूसरों को घड़ी देना नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकता है.
ये भी पढ़ें – Numerology: कैसे होते हैं मूलांक 6 वाले लोग? जानिए स्वभाव, खूबियां और बेस्ट करियर ऑप्शन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 hr agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 hr agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
3 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
7 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
23 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines