Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में गरीबी को दूर करने और धन को आकर्षित करने के लिए कई उपायों को बारे में बताया गया है. वास्तु के अनुसार, घर में कई चीजों को रखना शुभ माना जाता है. आप घर में इन शुभ चीजों को रखने से सुख-समृद्धि प्राप्क कर सकते हैं. आप घर में इन शुभ चीजों को रखकर आर्थिक, मानसिक और पारिवारिक परेशानियों को दूर कर सकते हैं. धन-धान्य में वृद्धि और सुखी जीवन के लिए घर में किन चीजों को रखना चाहिए. आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
घर में इन 5 चीजों को रखने से बढ़ेगी सुख-समृद्धि
हंस का जोड़ा – हंस का जोड़ा घर में रखना शुभ और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है. घर-परिवार में सुख-शांति स्थापित करने और पति-पत्नी के बीच का तनाव दूर करने के लिए यह शुभ होता है. आप घर में कमरे में हंस का जोड़ा रख सकते हैं. इससे वैवाहिक जीवन सुखद होता है और जीवन में धन की कमी भी नहीं होती है.
धातु का हाथी – घर में धातु का हाथी रखने से शुभ परिणाम मिलते हैं. वास्तु में धातु का हाथी घर में रखने के लाभ के बारे में बताया गया है. धातु का हाथी घर में रखने से सुख-समृद्धि और संपन्नता का आगमन होता है. करियर में तरक्की और आर्थिक लाभ के लिए घर की उत्तर दिशा में हाथी की मूर्ति रख सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: छात्रों की असफलता का कारण बनती हैं ये 4 आदतें, कामयाबी के लिए करें इनका त्याग
घर में बांसुरी रखना – बांसुरी का संबंध भगवान श्रीकृष्ण से माना जाता है. घर में बांसुरी रखना बेहद शुभ होता है. यह सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है. इसे घर में रखने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और घर-परिवार के सदस्यों के बीच संबंध अच्छे बने रहते हैं. आप घर के मंदिर में, ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में बांसुरी रख सकते हैं.
धातु का कछुआ – वास्तु के अनुसार, धातु का कछुआ घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है. इसे शुभता, धन-धान्य, सुख-समृद्धि और आयु में वृद्धि का प्रतीक माना जाता है. घर में धातु का कछुआ रखने से आर्थिक तंगी दूर होती है. इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है. आप ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में इसे रख सकते हैं.
घर में शंख रखना – घर में शंख रखना माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु के आशीर्वाद के लिए अच्छा माना जाता है. आप घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व या मंदिर में शंख रख सकते हैं. शंख घर में रखने से मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से तंगी दूर होती है. आर्थिक लाभ के लिए यह शुभ माना जाता हैं. शंख बजाने से और इसकी आवाज से स्वास्थ्य और मन को शांति मिलती है.
ये भी पढ़ें – Mangal ki Chaal: ग्रहों के सेनापति मंगल ने बदली अपनी चाल, क्रांतिवृत्त परिवर्तन चार राशियों के लिए बेहद शुभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Swapna Shastra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? जानिए उनके हंसने-रोने और खाना मांगने का मतलब
8 hrs agoVideo: पितृ पक्ष में जरूर करें तिल और कुशा का उपाय, पितरों के प्रसन्न होने से घर आएगी खुशहाली
1 day agoOctober Vrat Tyohar 2026: पितृ पक्ष, नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ समेत अक्टूबर में पड़ेंगे कई व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट
1 day agoKaalchakra: पितृ पक्ष में क्यों जरूरी है पंचबलि? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए श्राद्ध से जुड़ा नियम
1 day agoPitru Paksha 2026: कबूतर या चिड़िया नहीं, कौवे को ही क्यों खिलाया जाता है श्राद्ध का भोजन? जानिए धार्मिक मान्यता
1 day agoShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में कब है अष्टमी-नवमी कन्या पूजन? पंचांग से जानिए सही तारीख
1 day agoPitra Paksha 2026: आज एक ही दिन पड़ रहा चतुर्थी और पंचमी का श्राद्ध, जानिए किस समय करें पितरों का तर्पण?
1 day agoPitru Paksha 2026: क्या बेटा नहीं होने पर दामाद कर सकता है श्राद्ध? जानिए क्या है गरुड़ पुराण के नियम
2 days agoVideo: पापों के नाश के लिए पितृ पक्ष में करें अष्ट महादान, होगी मोक्ष की प्राप्ति
2 days agoDussehra 2026 Date: 19 या 20 अक्टूबर, कब है दशहरा? जानिए विजयादशमी पर्व की सही तारीख और धार्मिक महत्व
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines