Kitchen Vastu Tips: वास्तु के अनुसार तवा और कड़ाही राहु का प्रतिनिधित्व करता है. रसोई में मौजूद तवा और कड़ाही को गलत दिशा में और गलत तरीके से रखने के वास्तु दोष लगल सकता है. इसके कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. तवा-कड़ाही को गलत तरीके से रखने से तनाव और कंगाली का सामना करना पड़ सकता है. यह घर की ऊर्जा को प्रभावित करता है. राहु संबंधित वास्तु दोष के कारण घर-परिवार में आर्थिक मुश्किलें, सेहत खराब होने और परिवार में अशांति का सामना करना पड़ता है. इससे बचाव के लिए जरूरी नियमों को अपनाना चाहिए.
तवा और कड़ाही के लिए वास्तु नियम
तवा और कड़ाही को लोग अक्सर उल्टा करके रखते हैं लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए. रसोई में उल्टा तवा और कड़ाही रखना अशुभ माना जाता है. इसे हमेशा सीधा रखें. रसोई में तवा और कड़ाही ऐसी जगह रखें, जहां से यह सीधा दिखाई न दें. इसे किसी बंद जगह पर जैसे रसोई की किसी अलमारी में रखना चाहिए. तवा और कड़ाही को खाना बनाने के लिए बाद चूल्हे पर रखा छोड़ने की गलती नहीं करनी चाहिए. वरना तनाव बढ़ सकता है.
ये भी पढ़ें – Numerology Love Life: मूलांक 2 के लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, मजबूत रहता है रिश्ता
खाना बनाने के बाद और खाने के बाद तवा और कड़ाही को हमेशा साफ करके सोना चाहिए. रसोई में गंदे बर्तन छोड़ना अच्छा नहीं माना जाता है. आप जब सुबह तवा इस्तेमाल में लें, तो इससे पहले इसके ऊपर थोड़ा सा नमक डालें. इसके बाद पहली रोटी बनाकर इसे गाय को खिलानी चाहिए. ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा का अंत होता है. ज्योतिष में गाय को पहली रोटी खिलाने के लाभ बताए गए हैं. गाय को रोटी खिलाने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है.
इन बातों का रखें खास ध्यान
- तवा हमेशा साफ और चमकदार रखना चाहिए. इसके लिए आप इसे नींबू और नमक से रगड़कर साफ कर सकते हैं.
- गर्म तवे पर पानी डालने की गलती नहीं करनी चाहिए. इससे निकलने वाली आवाज तनाव का कारण बनती है.
- रात को बचा हुआ खाना कड़ाही में नहीं छोड़ना चाहिए. इसे किसी बर्तन में करने के बाद कड़ाही को साफ करके सोना चाहिए.
ये भी पढ़ें – Aaj ka Suvichar: मुश्किल समय में याद करें प्रेमानंद महाराज की ये 5 बातें, हर समस्या का मिलेगा समाधान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
35 mins agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
7 hrs agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
21 hrs agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
23 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
1 day agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
1 day agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
2 days agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
2 days agoशाम के समय ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस परंपरा का कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines