---विज्ञापन---

Religion angle-right

Vastu Tips: रसोई में इस दिशा में गलती से भी न रखें सिंक, चूल्हा और फ्रिज, नुकसान होना तय!

Kitchen Vastu Tips: रसोई में मौजूद छोटी से छोटी चीज के इस्तेमाल से जहां खाने में स्वाद बढ़ता है। वहीं, किचन में कुछ चीजों को गलत दिशा व स्थान में रखने से वास्तु दोष भी लग सकता है। चलिए जानते हैं किचन में मौजूद चूल्हे, सिंक और फ्रिज आदि की सही दिशा के बारे में।

---विज्ञापन---

Vastu Tips For Kitchen: सनातन धर्म के लोगों के लिए वास्तु शास्त्र के नियमों का विशेष महत्व है। शास्त्र में घर में मौजूद छोटी से छोटी चीज की सही दिशा के बारे में बताया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति के घर का निर्माण वास्तु के हिसाब से होता है, तो परिवार के सदस्यों को वास्तु दोष नहीं लगता है। इसके अलावा उनके घर में सदा देवी-देवताओं का वास होता है। आज हम आपको रसोई में मौजूद सिंक, चूल्हे और फ्रिज आदि-आदि की सही दिशा के बारे में बताएंगे।

घर में किचन किस दिशा में होनी चाहिए?

घर में किचन के लिए आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा सबसे उत्तम होती है। इस दिशा में रसोई के होने से घर में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के होने का खतरा कम हो जाता है। वहीं, अगर आप घर में किचन का निर्माण ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व में करवाते हैं, तो इससे परिवारवालों की सेहत खराब हो सकती है। हर समय घर में कोई न कोई एक सदस्य बीमार रह सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Gochar 2024: ज्ञान के देवता के नक्षत्र परिवर्तन से इन 6 राशियों की जिंदगी में आएगा भूचाल!

किचन में किस दिशा में होना चाहिए सिंक?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सिंक के लिए ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा शुभ होती है। वहीं, जब आप सिंक में बर्तन धोएं, तो आपका चेहरा उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए। इस दिशा में किचन सिंक के होने से घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। इसके अलावा आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

---विज्ञापन---

किचन सिंक किस दिशा में नहीं होना चाहिए?

घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में कभी भी किचन सिंक नहीं होना चाहिए। सिंक को कभी भी उस जगह पर नहीं रखना चाहिए, जिससे उस पर सीधी धूप पड़े। सिंक और गैस के बीच थोड़ी दूरी होनी चाहिए। सिंक के नीचे कूड़ा इकट्ठा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता आती है। इस दिशा में सिंक के होने से परिवारवालों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। साथ ही घर में क्लेश का वातावरण भी बढ़ सकता है।

---विज्ञापन---

घर में फ्रिज किस दिशा में नहीं होना चाहिए?

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में फ्रिज को हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ेगी। साथ ही घरवालों को मानसिक शांति मिलेगी। फ्रिज को गलती से भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। माता लक्ष्मी के नाराज होने से आपको पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

किचन में चूल्हा किस दिशा में नहीं रखना चाहिए?

रसोई में चूल्हे को रखने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा शुभ होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम दिशा में राहु ग्रह का वास होता है। अगर इस दिशा में आप चूल्हा रखते हैं, तो इससे घर में मध्य कलह की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Astro Tips: कुंडली में राहु के कमजोर होने पर मिलते हैं ये 5 संकेत, जानें मजबूत करने के उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jun 11, 2024 09:37 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola