Rahu Dosh ke Upay
विज्ञापन

Astro Tips: कुंडली में राहु के कमजोर होने पर मिलते हैं ये 5 संकेत, जानें मजबूत करने के उपाय

Rahu Ko Majboot Karne Ke Upay: धार्मिक मान्यता के अनुसार, जब कुंडली में राहु की स्थिति मजबूत होती है, तो इससे व्यक्ति को आसानी से हर चीज मिल जाती है। उन्हें किसी भी चीज के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। आइए जानते हैं आपको ये कैसे पता चल सकता है कि आपकी कुंडली में राहु मजबूत है या कमजोर।

Rahu Ko Majboot Karne Ke Upay: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में सभी ग्रहों का अपना अलग महत्व है। अगर एक ग्रह भी कमजोर होता है, तो इससे व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं ग्रहों के प्रबल होने पर जीवन में बहुत जल्दी सफलता भी मिलती है। कुंडली में राहु के कमजोर होने से व्यक्ति का किसी भी काम में मन नहीं लगता है। हर काम को करने में उसे आलस आता है। इसके अलावा उसे पेट से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। वहीं राहु के मजबूत होने से जीवन में धन-दौलत के साथ-साथ सुख-शांति में भी वृद्धि होती है। हालांकि जब व्यक्ति की कुंडली में राहु कमजोर होता है, तो उसे पहले ही कुछ संकेत मिलने लगते हैं। जब मोजे बार-बार फटते रहे या घर में छिपकली की संख्या लगातार बढ़ती जाए, तो समझ जाना चाहिए कि आपकी कुंडली में राहु कमजोर है। हालांकि कुछ उपाय करके आप इन्हें मजबूत भी कर सकते हैं।

अगर आप भी राहु के कमजोर होने के संकेत और मजबूत करने के उपायों के बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ