Kitchen Vastu Tips: रसोई घर में मौजूद महत्वपूर्ण स्थान है. रसोई में भोजन बनता है. यह इसके साथ ही परिवार के स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और घर ऊर्जा पर प्रभाव पड़ता है. रसोई में मां अन्नपूर्णा का वास माना जाता है. वास्तु के अनुसार, रसोई में कई नियमों का ध्यान रखना चाहिए. वरना वास्तु दोष के कारण आपको नुकसान हो सकता है. रसोई को व्यवस्थित रखना चाहिए. इसके साथ ही रसोई में कई चीजों को रखना अशुभ माना जाता है. आपको रसोई से इन चीजों को बाहर कर देना चाहिए. यह कंगाली का कारण बन सकती है.
रसोई में न रखें झाड़ू
झाड़ू सफाई करने के किए इस्तेमाल होती है. इसे धूल-मिट्टी से जुड़ा मानते हैं. जबकि, रसोई में खाना बनता है. इस कारण से रसोई में झाड़ू रखने से बचना चाहिए. झाड़ू को भोजन वाले स्थान पर रखना अच्छा नहीं माना जाता है.
रसोई में शीशा न रखें
वास्तु के अनुसार, रसोई घर में शीशा रखना अच्छा नहीं माना जाता है. आपके रसोई में मिरर है, तो इसे आज ही बाहर निकाल दें. रसोई में दर्पण लगा होने के कारण वास्तु दोष उत्पन्न होता है. इससे बचना चाहिए.
ये भी पढ़ें – Neem Karoli Baba: सफलता की राह आसान करते हैं नीम करोली बाबा के विचार, खुलेंगे तरक्की के द्वार
रसोई में न रखें दवाइयां
रसोई में दवा रखना अच्छा नहीं माना जाता है. वास्तु के अनुसार, रसोई को अन्नपूर्णा माता और अग्नि तत्व का स्थान माना जाता है. दवा को बीमारियों का कारक माना जाता है. इन्हे रसोई में रखने से सेहत संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है.
टूटे बर्तन निकालें बाहर
रसोई में टूटे हुए बर्तन रखना अच्छा नहीं माना जाता है. यह नकारात्मकता का कारण बनता है. आपकी रसोई में टूटे हुए बर्तन हैं, तो इन्हें आज ही हटा दें. इसके कारण दुर्भाग्य आता है. आप ऐसे बर्तनों का खाने-पीने के लिए इस्तेमाल न करें.
रात को जूठे बर्तन न छोडें
रसोई में रात के समय जूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए. रात को सभी बर्तन साफ करके और रसोई की सफाई करके सोना चाहिए. गंदे बर्तन छोड़ना अच्छा नहीं माना जाता है. ऐसी गलती के कारण मां लक्ष्मी नाराज होती हैं. इससे घर में नकारात्मकता आती है. मां लक्ष्मी के नाराज होने से आर्थिक तौर पर परेशान होना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें – Rahu Gochar: सावधान! राहु गोचर से सिंह समेत इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, झेलना पड़ेगा नुकसान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 hr agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
3 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
5 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
23 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines