Vastu tips for home entrance: घर को तो हर कोई सुंदर और साफ सुथरा रखना चाहता है। लेकिन कुछ गलतियां हैं जो वास्तु दोष का कारण बनती हैं। कहीं आपने तो वो गलतियां नहीं की हैं ये जान लें। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि इंसान कड़ी मेहनत करता है, लेकिन सफलता नहीं मिलती। न तो काम में सफलता मिलती है और न ही आर्थिक लाभ मिलता है। हर तरफ से सिर्फ और सिर्फ नुकसान ही होता है। सुख-समृद्धि कोसों दूर चली जाती है। क्या आप जानते हैं कि ऐसा वास्तु दोष की वजह से भी होता है।
अगर घर का वास्तु ठीक नहीं होता तो असफलता ही हाथ लगती है और घर में भी नेगेटिव एनर्जी का असर दिखता है। चलिए फिर वास्तु की जानकार ज्योति अरोड़ा से जान लेते हैं कि घर के बाहर रखी वो कौन सी चीजें हैं जो दुर्भाग्य का कारण बनती हैं।
1. जूते-चप्पलों का रैक
ज्योति अरोड़ा ने बताया कि अक्सर लोग अपने घरों के बाहर दरवाजे पर ही शू रैक रखते हैं। उन्होंने कहा कि ये वास्तु के अनुसार बहुत गलत है जिससे आपके घर में नेगेटिव एनर्जी आती है और धन हानि होती है। ज्योति ने बताया कि अगर आपके घर के अंदर जगह नहीं है और बाहर शू रैक रखना मजबूरी है को उसे ढक कर रखें। लेकिन हमने कई लोगों के घरों के बाहर जूतों-चप्पलों के ढेर देखे हैं जो दुर्भाग्य का बड़ा कारण हैं।
यह भी पढ़ें: Ind vs Aus: ज्योतिषवाणी से जानें भारत-आस्ट्रेलिया में किसकी होगी जीत?
2. दरवाजे पर न लगाएं आर्टिफिशियल तोरण
ज्योति अरोड़ा ने बताया कि अक्सर लोग अपने घर के दरवाजे पर आर्टिफिशियल तोरण लगा देते हैं। उन्होंने इसे वास्तु के हिसाब से बहुत गलत बताया है। अगर लगाना ही है तो आप क्रिस्टल वाले तोरण ही लगाएं। कभी भी फूल-पत्ती वाले नकली तोरण न लगाएं। अगर ऐसे तोरण लगाने हैं तो असली फूल-पत्ती वाले तोरण ही लगाएं।
3. दरवाजे पर बाहर की ओर न लगाएं गणेश जी की फोटो
ज्योति अरोड़ा ने बताया कि गणेश जी को काफी शुभ माना जाता है। लेकिन कभी भी घर के दरवाजे पर बाहर की ओर मुख करते हुए गणेश जी की फोटो न लगाएं। अपने घर की साइड दीवार पर अंदर की ओर मुख करके ही आप फोटो लगाएं जो घर में पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखती है।
यह भी पढ़ें: Holi 2025: सुख-समृद्धि और धन प्राप्ति के लिए होली के दिन करें ये खास उपाय, चमक जाएगी किस्मत
संबंधित खबरें
दरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
3 hrs agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
5 hrs agoLIVE: आपके शहर में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? यहां जानिए
5 hrs agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
6 hrs agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
7 hrs agoचांद नहीं दिखा तो कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? यहां जानिए नियम
9 hrs agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
10 hrs agoआज है करवा चौथ व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
12 hrs agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
1 day agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines