Holi 2025 Upay: रंगों का त्योहार होली आने वाला है जिसे सभी बड़े उत्साह और उमंग से मनाते हैं। इस दिन हर तरफ खुशियां ही खुशियां होती हैं। 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और 14 मार्च को रंगवाली होली खेली जाएगी। माना जाता है कि होलिका दहन वाले दिन होलिका की अग्नि में बुरी शक्तियां जलकर राख हो जाती हैं। आज हम आपको होली के दिन किए जाने वाले कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें करने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आप सभी अपने जीवन में शांति और धन संपत्ति चाहते हैं तो जल्दी से उन उपायों के बारे में जान लीजिए।
1. धन प्राप्ति के लिए
अगर आप आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो होलिका दहन वाले दिन धन प्राप्ति के लिए एक खास उपाय करें। इसके लिए आप इन खास मंत्रों का जप करें। “ओम श्रीम महालक्ष्म्यै नमः”, धन और समृद्धि को आकर्षित करने के लिए। “ओम गं गणपतये”, – बाधाओं को दूर करने और अपने करियर में सफलता प्राप्त करने के लिए। “ओम नमः शिवाय – आंतरिक शांति और खुशी।”
2. घर से नेगेटिव एनर्जी दूर करने के उपाय
अगर घर में नेगेटिव एनर्जी का वास है। घर में कलह-क्लेश आदि रहता है तो इसके लिए आप एक खास उपाय कर सकते हैं। सबसे पहले एक तांबे के बर्तन में साफ जल लें। अब उसमें हल्दी और चावल डालें और साथ में लाल रंग के फूल भी डालें। इस जल को पूर्व दिशा की ओर मुख कर सूर्य को चढ़ाएं और “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी का आगमन होगा और सौभाग्य की प्राप्ति होगी।
3. राशि के अनुसार करें रंगों का चयन
वैसे तो होली का त्योहार ही रंग-बिरंगे रंगों के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राशि के अनुसार रंगों का चयन करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में आप जान लें कि कौन सी राशि के लिए कौन सा रंग शुभ है।
मेष राशि- लाल
वृष राशि- हरा
मिथुन राशि- पीला
कर्क राशि- सफेद
सिंह राशि- नारंगी
कन्या राशि- नीला
तुला राशि- गुलाबी
वृश्चिक राशि- मरून
धनु राशि- पर्पल
मकर राशि- भूरा
कुम्भ राशि- सिल्वर
मीन राशि- हल्का नीला
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।