Vastu Tips for Hair Wash: हिंदू धर्म में वास्तु नियमों का बहुत ज्यादा महत्व है। मान्यता है कि जो लोग नियमित रूप से वास्तु नियमों का पालन करते हैं। उनके जीवन में आ रही परेशानियां कम हो जाती हैं। हालांकि कुछ नियम तो ऐसे हैं जिनका पालन हमे बचपन से ही कराया जाता है। इन्हीं में से एक है कि किस दिन बालों को धोने चाहिए और किस दिन नहीं। हालांकि ये नियम विवाहित और अविवाहित दोनों के लिए अलग-अलग है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोमवार के दिन सुहागिन महिलाओं को बाल नहीं धोने चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच लड़ाई होने की संभावना रहती है। वहीं शनिवार के दिन कुंवारे लड़के और लड़कियों को बाल नहीं धोने चाहिए। इसके अलावा बुधवार के दिन भी कुंवारी लड़कियों को बाल नहीं धोने चाहिए। लेकिन इस दिन बाल क्यों नहीं धोने चाहिए? क्या आपको ये बात पता है। अगर नहीं, तो आइए जानते हैं बुधवार के दिन कुंवारी लड़कियों को बाल क्यों नहीं धोने चाहिए?
ये भी पढ़ें- विवाहित और अविवाहित महिलाएं इस दिन भूलकर भी न धोएं बाल, घर पर मंडरा सकता है संकट!
बुधवार के दिन क्यों होती है बाल धोने की मनाही?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बुधवार के दिन उन कुंवारी लड़कियों को बाल नहीं धोने चाहिए, जिनके छोटे भाई होते हैं। मान्यता है कि अगर कुंवारी लड़कियां बुधवार के दिन बाल धोती हैं तो उनके भाई को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इस दिन वो कुंवारी लड़कियां बाल धो सकती हैं, जिनका कोई भाई नहीं है या फिर कोई बड़ा भाई है। इससे न तो उन्हें और न ही उनके भाई को खतरा होगा।
महिलाओं को रविवार के दिन बाल क्यों नहीं धोना चाहिए?
धार्मिक मान्यता के अनुसार, रविवार के दिन केवल और केवल विवाहित महिलाओं को बाल नहीं धोने चाहिए। मान्यता है कि अगर विवाहित महिलाएं रविवार के दिन बाल धोती हैं, तो इससे पति-पत्नी के अनबन हो सकती है। हालांकि कुंवारी लड़कियां यानी जिन की अभी तक शादी नहीं हुई है, वो रविवार के दिन बाल धो सकती हैं। इससे न तो उन्हें कोई हानि होगी और न ही उनके परिवार वालों को।
किस दिन धोने चाहिए बाल?
मान्यता के अनुसार, कुंवारी लड़कियों से लेकर विवाहित महिलाएं शुक्रवार के दिन बाल धो सकती हैं। इस दिन बाल धोने से किसी को भी किसी तरह की हानि नहीं होती है। वहीं गुरुवार के दिन किसी को भी बाल नहीं धोने चाहिए। मान्यता के अनुसार, गुरुवार के दिन बाल धोने से घर-परिवार में दरिद्रता आती है। इसके अलावा घर में नकारात्मकता ऊर्जा का वास होता है, जिससे परिवार के लोगों की सेहत अच्छी नहीं रहती है।
ये भी पढ़ें- तेल या घी, शाम को किसका दीपक घर में जलाएं? जानें बाती को लेकर क्या कहता वास्तु शास्त्र
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
3 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
19 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
20 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
21 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
22 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 day agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 day agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines