Vastu Tips: यदि एक प्रतिष्ठित हेल्थ मैगजीन की नींद से जुड़ी एक रिपोर्ट को मानें, तो हर तीसरा आदमी रात में सही से नींद नहीं शिकायत करता है। इसकी मुख्य वजह है, तनाव, जो किसी भी जाने-अनजाने कारण से हो सकता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक़, घर का वास्तु दोष और घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा भी सही से नींद न आने का एक कारण हो सकती है। वास्तु शास्त्र कहता है कि घर की नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष को दूर कर इंसान सही से नींद न आने की समस्या से निजात पा सकता है। आइए जानते हैं, कुछ आसान वास्तु उपाय, जिसे अपना कर अच्छी और सुकून भरी नींद के मजे लिए जा सकते हैं।
रंग का वास्तु उपाय
यदि दिन भर की भाग-दौड़ के बाद आपकी रातें करवटें बदलती हुई गुजरती है, अपने बेडरूम के रंग (Color) को बदलें। नींद की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए ऑरेंज यानी नारंगी रंग सबसे शुभ माना गया है, क्योंकि यह सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढाता है। अगर पूरे कमरे को नहीं रंग सकते हैं, तो कम-से-कम एक दीवाल को ऑरेंज रंग का जरूर रखें।
आईना का उपाय
रात में सोने पहले बेडरूम या जिस रूम में भी आईना (Mirror) हो, उसे ढंक कर सोएं। आईना दिन भर घर में होने वाली भांति-भांति की घटनाओं गवाह होता है। प्राचीन मान्यता है कि रात में यह उनको दोहराता है, जो घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा देता है। इससे नींद में अजीबोगरीब सपने बहुत आते हैं और नींद उचटती रहती है। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि आईना न तो सिर की तरफ हो और न ही पैर की तरफ।
फोटो का उपाय
बेडरूम में कभी भी एक फोटो नहीं लगाने चाहिए, यह वास्तु दोष पैदा करता है। जो आपकी नींद में खलल का कारण हो सकता है। इसलिए बेडरूम में जब भी फोटो लगाएं, तो वह कम-से-कम दो या जोड़े में होनी चाहिए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
2 hrs agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
6 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
7 hrs agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
9 hrs agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
1 day agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
1 day agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 day agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
1 day agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
1 day agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines