Vastu Tips for Broom: हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू सिर्फ सफाई का एक साधन नहीं है, बल्कि इसका काफी महत्व माना जाता है. झाड़ू घर की गंदगी साफ करने और साफ-सफाई के लिए इस्तेमाल की जाती है. इस कारण से झाड़ू को घर की सुख-समृद्धि से जोड़कर देखते हैं. इसका संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से माना जाता है. झाड़ू को लेकर कई वास्तु और धार्मिक नियम हैं. आपको झाड़ू से जुड़ी गलतियों को करने से बचना चाहिए. आइये इनके बारे में जानते हैं.
झाड़ू को पैर न लगाएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू को मां लक्षमी के प्रतीक के रूप में देखते हैं. इसी कारण से झाड़ू को पैर लगाने से बचना चाहिए. इसके साथ ही झाड़ू को लांघना, झाड़ू से किसी को मारना गलत माना जाता है. यह दरिद्रता और पैसों के नुकसान का कारण बनता है.
खड़ी करके न रखें झाड़ू
घर में झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए. वास्तु के मुताबिक, झाड़ू को खड़ा करके रखने से घर में कलह और लड़ाई झगड़े हो सकते हैं. इसलिए झाड़ू को हमेशा जमीन पर लिटाकर ही रखना चाहिए. झाड़ू को हमेशा ऐसी जगह रखें, जहां झाड़ू नजरों से छिपी रहे.
ये भी पढ़ें – Nimbu Mirchi: घर या दुकान के बाहर नींबू-मिर्ची कब लगाएं? जानें सही दिन, समय, उतारने और फेंकने का तरीका
घर में झाड़ू रखने के नियम
घर में झाड़ू रखने के लिए दिशा के नियमों के बारे में बताया गया है. आप झाड़ू को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रख सकते हैं. इस दिशा में झाड़ू को रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. झाड़ू को रसोई में, घर की उत्तर-पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में रखने से बचना चाहिए. झाड़ू को मुख्य द्वार पर ऐसी जगह रखेन से बचें, जहां आसानी से झाड़ू नजर में आ सकती है.
झाड़ू को लेकर अन्य नियम
झाड़ू को लगाने के लिए नियमों का ध्यान रखना चाहिए. शाम को सूर्यास्त के बाद झाड़ू नहीं लगानी चाहिए. इससे घर की बरकत चली जाती है. इसके अलावा घर से किसी के बाहर जाने के तुरंत बाद झाड़ू नहीं लगाएं. झाड़ू के खराब होने पर इसे शनिवार, अमावस्या, दिवाली के बाद गोवर्धन के दिन घर से निकाल सकते हैं. इसके अलावा नई झाड़ू गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार के दिन खरीदना शुभ होता है.
ये भी पढ़ें – Puja Path Niyam: क्यों अशुभ है पूजा के दौरान दीपक का बुझना? क्या बुझी हुई बाती को फिर से जलाएं या नहीं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और वास्तु पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
16 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
17 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
18 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
19 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
20 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines