Vastu Tips For Bathroom And kitchen: सनातन धर्म के ज्यादातर लोग घर बनाने या खरीदने से पहले वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं। वास्तु शास्त्र में हर एक चीज की सही दिशा के बारे में बताया गया है। यहां तक की घर में किचन, बाथरूम, बेडरूम, बच्चों का कमरा आदि-आदि के लिए सही दिशा निर्धारित की गई है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अगर व्यक्ति के घर का निर्माण वास्तु नियमों के अनुसार होता है तो उसके घर में सदा सकारात्मक रहती है। घरवालों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है और उन्हें सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
घर में कभी भी किचन और बाथरूम आमने-सामने नहीं होने चाहिए। इससे घरवालों को शारीरिक समस्या से लेकर आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं बाथरूम और किचन की सही दिशा और वास्तु नियमों के बारे में।
ये भी पढ़ें- आचार्य चाणक्य से जानें धोखेबाज बॉयफ्रेंड की कैसे करें पहचान, कहीं आप तो नहीं गलत रिलेशन में?
बाथरूम-किचन क्यों नहीं होने चाहिए आसपास?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कभी भी बाथरूम और किचन एक-दूसरे के आसपास नहीं होने चाहिए। इसके अलावा घर में बाथरूम और किचन एक सीध में भी नहीं होने चाहिए। इससे आपको वास्तु दोष लग सकता है। अगर आपके घर में कन्याएं हैं, तो आपकी इस गलती से उन्हें जीवन में बार-बार परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है। यहां तक कि उनके विवाह में भी देरी हो सकती है।
किस दिशा में होना चाहिए बाथरूम-किचन?
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि शौचालय और किचन दोनों के लिए पश्चिम दिशा शुभ होती है, लेकिन दोनों को कभी भी पास-पास नहीं बनवाना चाहिए। किसी वजह से किचन और बाथरूम पश्चिम दिशा में बनवा नहीं पा रहे हैं, तो ऐसे में पूर्व मध्य दिशा या उत्तर पश्चिम दिशा में भी बनवा सकते हैं।
वास्तु दोष से बचने के लिए क्या करें?
शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों के घर में किचन और बाथरूम आमने-सामने हैं, उन्हें 24 घंटे बाथरूम का दरवाजा बंद रखना चाहिए। इससे बाथरूम में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा किचन में नहीं आएगी। इससे खाना खराब नहीं होगा और घरवालों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
वास्तु दोष का प्रभाव कम करने के लिए आप अपने बाथरूम में एक कटोरी रखें और उसे नमक से भर दें। तीन से चार दिन के अंदर उस नमक को फेक कर फिर से नमक भर दें। इस उपाय से आपको बुरी नजर नहीं लगेगी। साथ ही परिवारवालों की सेहत अच्छी रहेगी।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: दिशाओं और ग्रहों का 12 राशियों के जीवन पर कैसे पड़ता है प्रभाव? जानें पंडित सुरेश पांडेय से
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
5 hrs agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
8 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
9 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
11 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
1 day agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines