Vastu Tips: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दीपक जलाना शुभता और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. किसी भी शुभ अवसर, व्रत-त्योहार और पूजा के अवसर पर दीपक जलाया जाता है. दीपक को अंधकार मिटाकर जीवन में प्रकाश लाने का प्रतीक मानते हैं. दीपक जलाना एक सामान्य उपाय माना जाता है लेकिन, इसको लेकर कई बातों का ध्यान रखना होता है. आपने अक्सर सुना होगा कि, दीपक इन स्थानों पर जलाना शुभ होता है. इसी प्रकार कई स्थानों पर दीपक जलाना अशुभ होता है. इन जगहों पर दीपक ना जलाएं. चलिए इसके बारे में जानते हैं.
इन जगहों पर दीपक ना जलाएं
दक्षिण दिशा – घर की दक्षिण दिशा में दीपक जलाने से परहेज करना चाहिए. इस दिशा में दीपक जलाने से नकारात्मकता बढ़ सकती है. यह दिशा यमराज की दिशा मानी जाती है. दक्षिण दिशा में दीपक जलाना अच्छा नहीं होता है. इससे परिवार में तनाव और धन हानि हो सकती है.
बेडरूम में ना जलाएं दीपक – आपको बेडरूम में दीपक जलाने की भूल नहीं करनी चाहिए. खासकर बिस्तर के पास साइड टेबल पर दीपक ना जलाएं. ऐसा करने से तनाव बढ़ सकता है. इससे चिड़चिड़ापन आता है.
ये भी पढ़ें – Pitru Paksha 2026: कितनी पीढ़ियों के पूर्वज माने जाते हैं पितृ? पितरों का तर्पण करने पहले जरूर जान लें ये बात
सीढियों के नीचे – सीढ़ियों के नीचे दीपक जलाकर रखना अच्छा नहीं होता है. इस स्थान को अच्छा नहीं माना जाता है. सीढ़ियों के नीचे घर का मंदिर भी नहीं होना चाहिए. इसके साथ ही यहां कबाड़ इकट्ठा ना करें. सीढ़ियों के नीचे साफ-सफाई रखनी चाहिए.
रसोई में इन जगह ना जलाएं दीपक – रसोई में लोग अक्सर दीपक जलाते हैं. हालांकि, इस दौरान वास्तु के नियमों का ध्यान रखना चाहिए. रसोई में सिंक के पास, जुठे बर्तनों के पास और डस्टबिन के पास दीपक नहीं जलाना चाहिए. यह शुभ नहीं माना जाता है. आप रसोई में गैस स्टोव और पानी के मटके के पास दीपक जला सकते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान
घर में दीपक जलाने के समय धार्मिक नियमों का ध्यान रखना चाहिए. दीपक हमेशा गाय के शुद्ध घी, तिल के तेल या सरसों के तेल का जलाना चाहिए. आप मिट्टी की दीपक जला रहे हैं तो, टूटा हुआ खंडित दीपक नहीं जलाना चाहिए. दीपक को हमेशा साफ जगह पर ही जलाएं. आप किसी स्थान पर दीपक जला रहे हैं तो, इसे पहले अच्छे से साफ कर लें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
3 hrs agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
21 hrs ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
22 hrs agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
1 day agoशाम के समय ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस परंपरा का कारण
1 day agoरावण की सेना में थे कई मायावी योद्धा, मनुष्य ही नहीं, देवता तक खाते थे भय
1 day agoदशहरा पर 'राम नाम' के जाप से होगा बेड़ा पार, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoहर मनोकामना को पूरी करेगा ये खास तिलक, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoआज दुर्गा विसर्जन के साथ नवरात्रि पर्व का समापन, आखिर दिन करें ये खास उपाय
2 days agoरावण दहन के बाद घर लाते हैं पुतले की जली लकड़ी? जानें इस परंपरा की सच्चाई
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines