हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

इन 3 संकेत को ना करें नजर अंदाज, आपके जीवन में आने वाला है बड़ा बदलाव!

आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसके जीवन की सारी दिक्कतें खत्म हो जाएं, कठिनाइयां रास्ता छोड़ दें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे संकेत होते हैं जिन्हें देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आपकी जिंदगी में अच्छे बदलाव आने वाले हैं?

विज्ञापन

Vastu Tips: आज के समय में कौन नहीं चाहता कि उसका गोल्डन पीरियड आए जब जीवन की सारी समस्याएं हल हो जाएं और कठिनाइयों का अंत हो जाए। हर इंसान की जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन कुछ पल ऐसे होते हैं जो हमारी किस्मत को पूरी तरह से बदलकर रख देते हैं। इन्हीं पलों को हम गोल्डन पीरियड कहते हैं, जब सफलता, समृद्धि और खुशियां एक साथ जीवन में आती हैं। अक्सर ऐसा होता है कि लोग गोल्डन पीरियड के समय होने वाले बदलावों को समझ ही नहीं पाते। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप इन संकेतों को पहचान लें, तो आप बहुत-सी चीजों का लाभ उठा सकते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे तीन महत्वपूर्ण संकेतों के बारे में, जिनसे आप पहचान सकते हैं कि आपका गोल्डन पीरियड बस कुछ ही दूरी पर है।

पौधों का अचानक बढ़ना और हरा-भरा होना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपके घर में लगे पौधे अचानक तेजी से बढ़ने लगे, हरे-भरे और स्वस्थ दिखने लगे, तो यह एक शुभ संकेत होता है। शास्त्रों के अनुसार, पौधों की सकारात्मक ऊर्जा हमारे वातावरण में आने वाले शुभ परिवर्तनों का संकेत देती है। यह इस बात का प्रतीक है कि आपके जीवन में तरक्की और उन्नति की लहर आने वाली है यानी आपका गोल्डन पीरियड शुरू होने वाला है।

आसपास के लोगों आपका सम्मान करें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि वे लोग, जो पहले आपको नजरअंदाज करते थे, अचानक आपकी तारीफ करने लगें और सम्मान देने लगें, तो यह भी एक शुभ संकेत है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसका अर्थ है कि आपकी ऊर्जा में सकारात्मक बदलाव आया है और लोग इसे महसूस कर रहे हैं। यह इस बात का इशारा है कि ब्रह्मांड आपको आगे बढ़ने का रास्ता दिखा रहा है आपका गोल्डन पीरियड अब दूर नहीं।

सपनों में मां या देवी-देवताओं के दर्शन होना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपको सपनों में अपनी मां या किसी देवी-देवता के दर्शन होने लगे, तो यह अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे सपने आत्मिक सुरक्षा और दिव्य आशीर्वाद के प्रतीक होते हैं। यह इस बात का संकेत है कि कोई उच्च शक्ति आपके जीवन की दिशा को सकारात्मक रूप से बदलने वाली है और आपका गोल्डन पीरियड शुरू होने वाला है।

ये भी पढ़ें-बाथरूम में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, पैसों की कमी से कभी नहीं मिलेगा छुटकारा!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें