Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि का आरंभ 11 अक्टूबर 2026 दिन रविवार को हो रहा है. नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है. नवरात्रि शुरू होने से पहले लोग घरों में कई तैयारियां करते हैं. मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने और व्रत की तैयारियों के साथ ही घर की साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए. घर में मौजूद कई चीजों की वजह से नकारात्मकता आती है. आपको नवरात्रि के आरंभ से पहले इन्हें घर से हटा देना चाहिए.
खंडित मूर्तियां
आप घर के मंदिर की साफ-सफाई करते समय सभी मूर्तियों को अच्छे से देखें. टूटी हुई खंडित मूर्तियों को पूजा घर से हटा दें. आप भगवान की खंडित हुई मिट्टी की मूर्तियों को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें.
सूखे हुए पौधे
सूखे हुए पौधे घर में नहीं रखने चाहिए. खासकर तुलसी के सूखे पौधे को हटा दें और नया पौधा ले आएं. आपको सूखे और मुरझाए पौधे हटाकर नए पौधे घर लाने चाहिए. इन पौधों की अच्छे से देखभाल करें और सूखने से बचाएं.
ये भी पढ़ें – Dhanteras 2026 Date: 6 या 7 नवंबर, कब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
खराब झाड़ू
झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप मानते हैं. आपको घर में टूटी हुई या खराब झाड़ू को नहीं रखना चाहिए. इसे अशुभ मानते हैं. आपके घर में पुरानी खराब झाड़ू है तो, इसे घर से निकाल दें और नई झाड़ू ले आएं.
बंद घड़ी हटाएं
वास्तु के अनुसार, बंद घड़ी को घर में रखना अशुभ माना जाता है. बंद घड़ी को भाग्य और तरक्की में बाधा माना जाता है. इसके साथ ही इसे नकारात्मक मानते हैं. घर में पड़ी बंद घड़ी और अन्य बिजली के खराब उपकरणों को निकाल दें. खराब चीजों को घर में इकट्ठा करना अच्छा नहीं होता है.
टूटा हुआ सामान
टूटे हुए बर्तन, कांच का टूटा और चटका हुआ सामान घर से हटा देना चाहिए. इसके कारण घर में नकारात्मकता आती है. आप नवरात्रि शुरू होने से पहले सफाई के दौरान इन सभी चीजों को घर से बाहर निकाल दें. वरना इनके कारण आपका तनाव बढ़ सकता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
2 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
3 hrs agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
8 hrs agoकैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
1 day agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
1 day agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
1 day agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
1 day agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
2 days agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines