---विज्ञापन---

Religion angle-right

Vastu Tips: घड़ी से लेकर बोतल तक, इन 5 चीजों को गिफ्ट में देने से होता है धन का नुकसान

Gifts Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है। वास्तु शास्त्र में गिफ्ट से जुड़े कई नियमों के बारे में बताया गया है। आज हम आपको बताएंगे कि वो कौन-कौन सी चीजें हैं, जिन्हें कभी भी किसी को गिफ्ट नहीं करना चाहिए।

---विज्ञापन---

Gifts Vastu Tips: शादी से लेकर किसी भी समारोह में गिफ्ट देने की प्रथा बहुत पुरानी है। लोग एक दूसरे को जन्मदिन पर उपहार देते हैं। लेकिन गिफ्ट में कुछ चीजों को नहीं देना चाहिए, नहीं तो इससे आपके रिश्ते में दूरियां भी आ सकती हैं। दरअसल वास्तु नियमों के अनुसार, कुछ-कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें गिफ्ट में नहीं देना चाहिए। इससे आप उस व्यक्ति से दूर हो सकते हैं। इसके अलावा आपके रिश्ते में भी खटास आ सकती है।

आइए जानते हैं वो कौन-कौन सी चीजें हैं, जिन्हें कभी भी किसी को गिफ्ट नहीं देना चाहिए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- विवाहित और अविवाहित महिलाएं इस दिन भूलकर भी न धोएं बाल, घर पर मंडरा सकता है संकट!

नुकीली चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, गिफ्ट में कभी भी किसी को नुकीली चीजें जैसे कि चाकू, हथियार, कैंची और तलवार नहीं देना चाहिए। माना जाता है कि नुकीली चीजों को गिफ्ट देने से रिश्ते खराब होते हैं। इसके अलावा जिस व्यक्ति को आपने गिफ्ट दिया है, उसे आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।

---विज्ञापन---

घड़ी

अक्सर आपने देखा होगा कि लोग एक दूसरे को गिफ्ट में घड़ी देते हैं। लेकिन वास्तु नियमों के अनुसार कभी भी किसी को गिफ्ट में घड़ी नहीं देनी चाहिए। घड़ी को गिफ्ट में देने से रिश्ते पर नकारात्मक असर पड़ता है।

भगवान की फोटो या मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, गिफ्ट में कभी भी किसी को भगवान की फोटो या मूर्ति नहीं देनी चाहिए। भगवान की फोटो या मूर्ति को बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है। अगर आप इन्हें गिफ्ट के तौर पर देते हैं, तो इसका मतलब है कि आप अपने घर से भगवान को दूर कर रहे हैं। इससे आपके घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास नहीं होता है।

---विज्ञापन---

पेन

अक्सर लोग अपने दोस्तों को गिफ्ट में पेन देते हैं। लेकिन कभी भी गिफ्ट में पेन नहीं देना चाहिए। अगर आप गिफ्ट में पेन देते हैं, तो इससे आपके ऊपर भी और जिसको आपने गिफ्ट दिया है, उस पर भी बुरा असर पड़ता है।

पानी से जुड़े सामान

गिफ्ट में कभी भी पानी से जुड़े सामान जैसे कि फिश एक्वेरियम, कछुआ, बोतल, झरना और पानी रखने वाले बर्तन आदि नहीं देने चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पानी से जुड़ी चीजों को गिफ्ट में देने से आपको धन की हानि हो सकती है। दरअसल, मान्यता है कि जब आप किसी व्यक्ति को पानी से जुड़ी चीजें देते हैं, तो इसका अर्थ है कि आप उन्हें अपना सौभाग्य भी दे रहे हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- इस तिथि के जन्मे लोग बनते हैं बड़े राजनेता, शनि देव रहते हैं हमेशा मेहरबान

यह भी पढ़ें- तीन दिन बाद 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, सभी कार्य में मिलेगी सफलता

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Mar 14, 2024 11:30 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola