कंगाली का कारण बन सकता है गलत जगह पर जूते-चप्पल रखना! जानें सही दिशा

Shoes & Shoe Rack Vastu Shastra Rules: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद जूते-चप्पल को सही दिशा में रखना चाहिए, नहीं तो परिवार में क्लेश की स्थिति बनी रहती है। आइए जानते हैं जूते-चप्पल और शू रैक से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में।

Shoes & Shoe Rack Vastu Niyam
विज्ञापन

आज हम आपको बताएंगे कि घर में जूते-चप्पल को किस दिशा में रखना चाहिए और कहां रखना चाहिए। इसके अलावा ये भी बताएंगे कि घर में शू रैक को कहां रखना चाहिए और शू रैक कैसा होना चाहिए।

विज्ञापन

किस दिशा में रखने चाहिए जूते-चप्पल?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, शनि का संबंध पैरों से होता है। इसलिए पैरों से जुड़ी चीजों को हमेशा सही दिशा में रखना चाहिए, नहीं तो शनि दोष लगता है। इसके अलावा घर में कभी भी बरकत नहीं आती है। घर में जूते-चप्पल को हमेशा सीधे रखें। अगर कभी वो उल्टा हो भी गए तो तुरंत उन्हें सीधा कर दें। इसके अलावा घर में जूते-चप्पल को रखने के लिए पश्चिम दिशा सबसे उत्तम होती है।

विज्ञापन

शू रैक कैसा बनवाना चाहिए?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में जूते-चप्पल का एक अलग से रैक होना चाहिए। इसके लिए आप एक जूते-चप्पल की अलग से अलमारी खरीद सकते हैं। लेकिन याद रखें कि अलमारी बंद होनी चाहिए यानी कि खुले में कभी भी जूते-चप्पल को नहीं रखना चाहिए। इससे आपको वास्तु दोष लग सकता है। इसके अलावा आपकी तरक्की भी रुक सकती है।

शू रैक को किस दिशा में रखना चाहिए?

शास्त्रों में जूते-चप्पल से लेकर शू रैक की सही दिशा के बारे में बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में शू रैक को मुख्य दरवाजे के पास रखना चाहिए। इसके अलावा घर में जूते चप्पल के रैक के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा सबसे उत्तम होती है। अगर आप शू रैक को दक्षिण-पश्चिम दिशा में किसी कारण से नहीं रख पा रहे हैं, तो ऐसे में आप इसे उत्तर-पश्चिम दिशा में भी रख सकते हैं।

विज्ञापन

शास्त्र में बताया गया है कि अगर घर में जूते-चप्पल और शू रैक को सही दिशा में रखते हैं, तो इससे घर-परिवार में सकारात्मकता आती है और सभी नेगेटिविटी एनर्जी खत्म हो जाती है। इसके अलावा व्यक्ति को कभी भी वास्तु दोष नहीं लगता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ