---विज्ञापन---

Vastu Shastra: आलू भी हो सकता है घर या पॉकेट में पैसा न टिकने का कारण! जानें किचन वास्तु टिप्स

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन घर की समृद्धि का केंद्र होता है। किचन में छोटी-सी गलती भी घर की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर डाल सकती है। अगर आप धन संकट से परेशान हैं, तो हो सकता है कि आप किचन में कुछ ऐसी गलतियां कर रहे हों जिनके बारे में आप नहीं जानते हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं ये गलतियां?

---विज्ञापन---

Vastu Shastra: घर का किचन न केवल भोजन बनाने का स्थान है, बल्कि यह घर की समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य का भी प्रतीक है। किचन में मौजूद एनर्जी का सीधा प्रभाव घर के अन्य कमरों और परिवार के सदस्यों पर पड़ता है। किचन की एनर्जी घर में बरकत लाती है। यही कारण है कि भारतीय वास्तु शास्त्र में किचन से संबंधित नियम विस्तार से समझाए गए हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई बार किचन में हो रही गलतियां ही घर के सदस्यों और घर की आर्थिक तंगी का कारण बन जाती हैं। इसलिए कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। यदि आप धन संकट से परेशान हैं, तो इसकी वजह किचन में हो रही कुछ वैसी गलतियां भी हो सकती हैं, जिसे आप या तो नजरअंदाज कर रहे हैं या आप उसके बारे में नहीं जानते हैं यानी अनजान हैं। आइए जानते है, क्या हैं जाने-अनजाने में होने वाली ये गलतियां?

---विज्ञापन---

इससे मां लक्ष्मी हो जाती हैं अप्रसन्न

हिन्दू घरों में किचन यानी रसोई घर को पूजा रूम, लिविंग रूम, बेडरूम आदि जितना ही महत्वपूर्ण माना गया है। इस शास्त्र के अनुसार, रसोई में रखी चीजों का ध्यान रखना चाहिए। कुछ लोगों की आदत होती है कि वह खानपान का सामान जैसे ग्रोसरी, आलू, प्याज, हरी सब्जियां, फल और अन्य चीजें तो खरीद लेते हैं, लेकिन उन्हें ज्यादा खाते नहीं हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में खराब होने वाला भोजन नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।

यह धन हानि और बर्बादी का संकेत माना जाता है। जब हम ग्रोसरी और सब्जियां खरीदते हैं तो हम उसमें धन का निवेश करते हैं। यदि ये खराब हो जाते हैं, तो इसका मतलब है कि हमारा निवेश बेकार गया है। इससे न केवल देवी अन्नपूर्णा बल्कि मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर भी अप्रसन्न हो जाते हैं। यदि ऐसा बार-बार और लंबे समय के लिए होता है, तो घर में कंगाली भी आ सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Navratri 2024: देवी दुर्गा का डोली पर आगमन शुभ है या अशुभ; उनकी विदाई की सवारी से देश-दुनिया पर होंगे ये असर!

छोटी-सी गलती पड़ जाती है भारी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर धन और समृद्धि का प्रतीक है। यहां होने वाली छोटी-सी गलती भी हमारे जीवन पर बड़ा प्रभाव डाल सकती है। इसी वजह से कुछ ही दिनों में ये आलू, प्याज, हरी सब्जियां, फल या अन्य खानपान से जुड़ी चीजें सड़ जाने के बाद भी किचन में ही पड़ी रहती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपकी रसोई में यह स्थिति यदि हो रही है तो आर्थिक तंगी घर में प्रवेश कर सकती है।

---विज्ञापन---

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में आलू-हरी सब्जियों आदि चीजों की ऐसी बुरी हालत घर में नकारात्मकता लेकर आती है। ऐसे घर में मां लक्ष्मी भी अपना वास नहीं करती हैं। व्यक्ति को पता भी नहीं चल पाता है कि वह क्यों लगातार आर्थिक नुकसान उठाए जा रहा है?

किचन में भूल से भी न करें ये काम

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर को घर का धन केंद्र माना जाता है। यहां की साफ-सफाई का सीधा असर घर की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। काफी लोग किचन में रात के जूठे बर्तन छोड़ देते हैं और वह गंदी हालत में ही सुबह यानी अगले दिन तक पड़े रहते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्योदय के समय घर में जूठे बर्तन नहीं होने चाहिए। ऐसा करना भी ठीक नहीं माना गया है। इससे घर में पैसों की तंगी हो सकती है।

---विज्ञापन---

वास्तु के अनुसार, जूठे बर्तन धन हानि का कारण बन सकते हैं। यह माना जाता है कि इससे मां अन्नपूर्णा और अन्न के देवता नाराज हो जाते हैं और घर में धन का आगमन रुक जाता है। साथ ही, जूठे बर्तन नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं जो घर में क्लेश और तनाव पैदा कर सकती है।

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 30, 2024 09:19 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20+ वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है। वे स्वयं वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और एक सक्रिय ज्योतिष हैं। वे साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola